Site icon Yashbharat.com

सायना इंटरनेशनल स्कूल में दीक्षांत समारोह सम्पन्न

IMG 20250401 WA0035

कटनी। सायना इंटरनेशनल स्कूल कटनी में दीक्षांत समारोह अभिभावकों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के अध्यक्ष प्राचार्य डाॅ. आदित्य कुमार शर्मा, मैनेज़मेंट प्रतिनिधि ऋषि अरोरा एवं हेडमास्टरों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। छात्र-छात्राओं ने अतिथियों का स्वागत करतल ध्वनि से किया।

कक्षा 5वीं से 6वीं में गए बच्चों के लिए दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें उन्हे प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। बच्चों के सम्मान में सांस्कृतिक क्रार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया।

सायना के प्राचार्य डाॅ. आदित्य कुमार शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि हमारा उद्देश्य छात्रों का सर्वांगीण विकास कराना है और हम इसके लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं लेकिन बच्चे अपने परिवार से ही संस्कार ग्रहण करते हैं जो उन्हें प्रगति की ओर ले जाता है। सायना सदैव बच्चों के नैतिक मूल्यों का विकास करने के लिए संकल्पित है और आशा है कि आप भी समय-समय पर बच्चों के साथ इस संदर्भ में चर्चा करें तथा अपने बच्चों के साथ कुछ समय अवश्य बिताएं। साथ ही टेकनाॅलोजी का सकारात्मक प्रयोग करें नकारात्मक प्रयोग से बचें और आदर्श भारत के निर्माण में सहयोगी बनें।

प्रायमरी समन्वयक श्रीमती रीत मोंगा ने धन्यवाद ज्ञापित कर राष्ट्रीय गान के साथ कार्यक्रम का समापन किया। छात्रों की इस सफलता पर सायना की चेयरपर्सन डाॅ. निधि पाठक, सचिव श्रीमती निर्मला सत्येन्द्र पाठक(पूर्व महापौर), विधायक संजय सत्येन्द्र पाठक (पूर्व राज्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन) ने सभी को बधाइयां दी हैं।

Exit mobile version