Site icon Yashbharat.com

डाइट टीम द्वारा निपुण विद्यालय बनाने हो रही लगातार मॉनिटरिंग

IMG 20260130 WA0073

डाइट टीम द्वारा निपुण विद्यालय बनाने हो रही लगातार मॉनिटरिं

कटनी- कलेक्टर आशीष तिवारी के निर्देशानुसार डाइट कटनी की टीम द्वारा लगातार जिले की प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं में अकादमिक गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु निरंतर मॉनिटरिंग की जा रही है! इसी श्रृंखला में शासकीय माध्यमिक शाला भदौरा ,बरछेका, कांटी,सिजहनी एवं शासकीय प्राथमिक शाला भटिया सिजहनी,एवं धौरा का अनुवीक्षण किया गया! मॉनिटरिंग के दौरान कक्षा अध्यापन का अवलोकन, विद्यार्थियों की सहभागिता, पुस्तकालय संचालन, लेनदेन कार्ड संधारण एवं अभ्यास पुस्तिकाओं की जांच का अवलोकन किया गया! साथ ही सभी प्राथमिक विद्यालयों में तीन-तीन विद्यार्थियों की बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान का आकलन किया गया! प्राथमिक शाला धोरा एवं कांटी में कक्षा 2 एवं कक्षा 3 का स्तर अपेक्षाओं के अनुरूप नहीं था! माध्यमिक शाला सिजहनी, भदौरा एवं भटिया में व्यवस्थित पुस्तकालय संचालन हेतु शिक्षकों को सुझाव दिए गए एवं एक सप्ताह की समय सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश भी दिए गए! जन शिक्षक को दिए गए निर्देशों के फॉलो अप कर एक सप्ताह पश्चात डाइट कटनी को पालन प्रतिवेदन भेजने हेतु निर्देशित किया गया! माध्यमिक शाला भदौरा, बरछेका एवं सिजहनी में सभी विद्यार्थियों से संवाद किया गया! गहराई से पढ़ना,अंग्रेजी भाषा में संवाद करना एवं अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने हेतु विस्तार से चर्चा की गई! प्रत्येक विद्यालय को लक्ष्य दिए गए हैं जिनका तय समय सीमा में वीडियो कॉल द्वारा फॉलो अप किया जाएगा! निर्देशित किया गया कि सुधार योग्य विद्यालयों को अच्छे विद्यालयों का भ्रमण कराया जाए एवं उन्हें बेहतर ढंग से विकसित करने की दिशा प्रदान की जाए! मॉनिटरिंग टीम में प्राचार्य एम पी डुंगडुंग, वरिष्ठ व्याख्याता राजेन्द्र असाटी, व्याख्याता राकेश सिन्नरकर, साक्षरता समन्वयक लालबहादुर सिंह,जन शिक्षक संदीप मिश्रा तथा गणेश खटीक सम्मिलित थे l

Exit mobile version