कन्या महाविद्यालय में मनाया गया संविधान दिवस, छात्राओं ने किया प्रस्तावना का सामूहिक वाचन,संविधान के मूल्यों को जीवन में आत्मसात कर जिम्मेदार नागरिक बनने का लिया संकल्प

Picsart 26 11 26 15 39 57 852

कन्या महाविद्यालय में मनाया गया संविधान दिवस, छात्राओं ने किया प्रस्तावना का सामूहिक वाचन,संविधान के मूल्यों को जीवन में आत्मसात कर जिम्मेदार नागरिक बनने का लिया संकल्

 

कटनी। शासकीय कन्या महाविद्यालय, कटनी में भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ के तत्वावधान एवं प्राचार्य डॉ. चित्रा प्रभात के मार्गदर्शन में 26 नवंबर को भारतीय संविधान दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को संविधान के महत्व, लोकतांत्रिक मूल्यों तथा नागरिकों के अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ संविधान निर्माताओं के योगदान का स्मरण करते हुए किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय की छात्राओं, प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों ने भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया। सभी ने संविधान में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुता के मूल आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। इसके पश्चात उपस्थित छात्राओं एवं महाविद्यालयीन स्टाफ को संविधान के प्रति निष्ठा, देश की एकता एवं अखंडता की रक्षा तथा लोकतांत्रिक मूल्यों के पालन की शपथ दिलाई गई।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने संविधान की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारतीय संविधान देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था की आधारशिला है। यह प्रत्येक नागरिक को समानता, स्वतंत्रता और न्याय का अधिकार प्रदान करने के साथ ही उसे अपने कर्तव्यों के प्रति भी सजग बनाता है। विद्यार्थियों के लिए संविधान की समझ विशेष रूप से आवश्यक है, क्योंकि वे भविष्य में राष्ट्र निर्माण और लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

प्राचार्य डॉ. चित्रा प्रभात ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारतीय संविधान महज एक कानूनी दस्तावेज नहीं, बल्कि देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था, सामाजिक न्याय और समानता का मार्गदर्शक है। उन्होंने छात्राओं से संविधान के मूल्यों को अपने व्यवहार और आचरण में उतारने तथा जागरूक, संवेदनशील एवं जिम्मेदार नागरिक बनकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।

इसे भी पढ़ें-  सतना में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, 100 मीटर तक घसीटने से तीन युवकों की मौत

कार्यक्रम के अंत में सभी ने संविधान के आदर्शों को आत्मसात करने तथा देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक परंपराओं को सुदृढ़ बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं। आयोजन गरिमामय एवं प्रेरणादायी वातावरण में संपन्न हुआ।

 

हमारे आदर्श
हमारे आदर्श हमारे आदर्श