Site icon Yashbharat.com

अनर्गल आरोप लगाकर शिक्षा विभाग को बदनाम करने की साजिश, शासन की मंशानुसार किया जा रहा है खेल सामग्री का वितरण-शिक्षा विभाग

images 18 1

कटनी। शिक्षा विभाग द्धारा खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के प्रयास किए जा रहे हैं और जिलास्तर पर स्कूलों में खेल गतिविधियों के क्रियान्वयन की जिम्मेदारी जिला शिक्षा अधिकारी को सौंपी है। शासन की मंशानुसार जिला शिक्षा विभाग की टीम भी स्कूलों को खेल गतिविधियों से जुड़ी सामग्री दे रही है

लेकिन कुछ निजी स्कूलों में पदस्थ पीटीआई टीचर शिक्षा विभाग के इस कार्य में अर्नगल आरोप लगाकर विभाग को बदनाम करने का काम कर रहे हैं। बताया जाता है कि ऐसे पीटीआई टीचर स्कूल के बाहर प्रतिभावान खिलाडिय़ों को शुल्क लेकर प्रशिक्षण देने का काम करते हैं।

मतलब वह स्कूल के बाहर वो स्वयं की खेल अकादमी संचालित करते हैं। ऐसे में वो जिला शिक्षा विभाग पर अपने मनमुताबिक सामान की मांग करते हैं और जब वो अपनी मंशा पर सफल नहीं हो पा रहे हैं तो शिक्षा विभाग को बदनाम करने के लिए अर्नगल आरोप लगा रहे हैं। उधर शिक्षा विभाग का कहना है कि शासन की मंशानुसार ही एक निर्धारित बजट के तहत सभी स्कूलों को तय मापदंड के अनुसार अच्छी खेल सामग्री दी जा रही है।

Exit mobile version