पटियाला में फ्रेट कॉरिडोर पर धमाका, ट्रैक उड़ाने की साजिश नाकाम; मौके से मिला शव, जांच में जुटी एजेंसियां,पटियाला जिले में राजपुरा और शंभू रेलवे स्टेशनों के बीच डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (DFCC) की रेलवे लाइन पर देर रात बड़ा धमाका होने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंचीं।
कटनी में बड़ा एक्शन: एंबुलेंस की सफाई महिला से कराने का वीडियो वायरल, दो कर्मचारी तुरंत बर्खास्त
पुलिस के अनुसार, धमाके वाली जगह से एक शव बरामद किया गया है। प्रारंभिक जांच में इसे लो-इंटेंसिटी ब्लास्ट या डेटोनेशन की कोशिश बताया जा रहा है। पुलिस का मानना है कि यह रेलवे ट्रैक को नुकसान पहुंचाने की साजिश थी, जिसे अंजाम देने के दौरान विस्फोट करने वाला व्यक्ति खुद भी मारा गया।
SSP पटियाला ने बताया कि मौके से एक सिमकार्ड समेत कई अहम सबूत मिले हैं और GRP सहित अन्य जांच एजेंसियां मामले की गहन जांच कर रही हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही इस पूरी साजिश का खुलासा किया जाएगा।
गौरतलब है कि इससे पहले फतेहगढ़ साहिब के पास भी इसी फ्रेट कॉरिडोर पर धमाका कर ट्रैक को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई थी, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
लगातार हो रही इन घटनाओं से यह आशंका जताई जा रही है कि डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर अब निशाने पर है, हालांकि पुलिस ने फिलहाल किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से इनकार किया है और जांच जारी है।

