Site icon Yashbharat.com

पार्षद स्वर्गीय ईश्वर बहरानी के निधन पर कॉंग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि

IMG 20251217 WA0083

पार्षद स्वर्गीय ईश्वर बहरानी के निधन पर कॉंग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजल

कटनी। जिला कांग्रेस कार्यालय कटनी में कांग्रेस परिवार के वरिष्ठ एवं सम्मानित पार्षद स्वर्गीय ईश्वर बहरानी के निधन पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा उनके योगदान को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष श्री अमित शुक्ला ने कहा कि स्वर्गीय श्री ईश्वर बहरानी जी कांग्रेस विचारधारा के सच्चे सिपाही थे, जिन्होंने जीवन भर संगठन और समाज की सेवा की। उनका जाना कांग्रेस परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है।

श्री शुक्ला ने कहा कि बहरानी जी का सरल स्वभाव, संगठन के प्रति समर्पण और समाजसेवा के प्रति उनकी निष्ठा सदैव स्मरणीय रहेगी। कांग्रेस पार्टी उनके बताए मार्ग पर चलकर उनके विचारों को आगे बढ़ाने का कार्य करेगी।जिसमें
जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष रजनी वर्मा,पूर्व पार्षद व ब्लॉक अध्यक्ष राजेश जाटव,आफताब अहमद चोखे भाईजान,श्याम पाहुजा,राहुल होतवानी,पूर्व पार्षद विजय मंगल चौधरी,संजय गुप्ता,दिग्विजय सिंह,अजय कोल,आदिता वर्मा, कल्पना गुप्ता,अभय खरे,रमेश अहिरवार,श्याम यादव एवं
जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारीगण, वरिष्ठ कांग्रेसजन, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।

अंत में सभी ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोक संतप्त परिवार को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

— जिला कांग्रेस कमेटी, कटनी

Exit mobile version