Site icon Yashbharat.com

Congress News युवा कांग्रेस के मध्य प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया का अमर्यादित बयान

24 09 2023 vikrant bhu

Congress News युवा कांग्रेस के मध्य प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया ने शनिवार रात पेटलावद में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर अमर्यादित बयान दिया। आक्रोश यात्रा में शामिल भूरिया ने अपने भाषण के दौरान पहले तो वहां से गुजर रही एंबुलेंस को लेकर तंज कसते हुए कहा कि ये भाजपा की आखिरी यात्रा जा रही है, भाजपा सच में एंबुलेंस में है।

रावण का दहन की बात

इसके बाद युवा कांग्रेस अध्यक्ष विक्रांत भूरिया ने लोगों से कहा कि आपने मोदी के सड़क पर वो पोस्टर देखे ही होंगे। इसमें 10 चेहरे इधर और 10 चेहरे उधर हैं। अभी दशहरा आने वाला है। दशहरे पर हम रावण का दहन करते हैं तो इस बार आप रावण दहन के साथ भाजपा का भी दहन कर देना।

भूरिया ने कहा कि धर्म खतरे में नहीं है, ये भाजपा वाले खतरे में है। हम सभी सनातन धर्म से हैं। पांच हजार साल से कोई हमारा कुछ उखाड़ नहीं पाया तो क्या इनके बोलने से कुछ उखड़ जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा के खिलाफ जनता में आक्रोश है। आने वाले चुनाव में जनता सरकार को उखाड़ फेंकेगी।

भूरिया ने उज्जैन महाकाल लोक के घोटाले से लेकर अन्य घोटाले तक गिनाए। इसके साथ ही 50 प्रतिशत कमीशन के गंभीर आरोप भी भाजपा सरकार पर लगाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जनता को गुमराह करने के लिए नित्य नई घोषणाएं कर रहे हैं। लाड़ली बहना योजना भी इसी का एक उदाहरण है। भूरिया ने लाड़ली बहना योजना के कार्यक्रमों के नाम पर भाजपा द्वारा फिजूलखर्ची किए जाने का आरोप भी लगाया।

Exit mobile version