मतदाता सूची के सत्यापन और राहुल गांधी की महारैली में भागीदारी को लेकर कांग्रेस की बैठक संपन्
बड़वारा। कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार रविवार, 22 नवंबर को बड़वारा एवं देवरीहटाई ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की संयुक्त बैठक ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय बड़वारा में आयोजित की गई। बैठक में बड़वारा विधानसभा प्रभारी ओंकार सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान मंडलम अध्यक्षों, मोर्चा संगठनों के पदाधिकारियों एवं बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में मतदाता सूची के सत्यापन, प्रत्येक बूथ पर वोटर रक्षक की नियुक्ति तथा आगामी 26 नवंबर को जबलपुर में आयोजित राहुल गांधी के प्रस्तावित कार्यक्रम एवं कांग्रेस की महारैली में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।
विधानसभा प्रभारी ओंकार सिंह ने मतदाता सूची में सामने आ रही कथित अनियमितताओं को लेकर कार्यकर्ताओं को सतर्क रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ पर वोटर रक्षक नियुक्त कर बीएलए-2 की जिम्मेदारी पूरी गंभीरता से निभाई जाए, ताकि सभी पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में सही ढंग से दर्ज हों और कोई भी व्यक्ति अपने मताधिकार से वंचित न रहे।
इसके साथ ही 26 नवंबर को जबलपुर में होने वाले राहुल गांधी के कार्यक्रम एवं कांग्रेस की महारैली को सफल बनाने के लिए बड़वारा विधानसभा क्षेत्र से अधिक से अधिक संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत बनाने और आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का संकल्प भी लिया गया।
बैठक में बड़वारा विधानसभा प्रभारी ओंकार सिंह, उपाध्यक्ष रंजीत सिंह, बड़वारा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विकास निगम, देवरीहटाई ब्लॉक अध्यक्ष रमाकांत दुबे सहित मंडल अध्यक्ष रोहित नायक, पवन पटेल, सतीश निगम, अजय विश्वकर्मा, सुखमन बेन, ओंकार सिंह टेकाम, नारायण तिवारी, सुनील सिंह बघेल, शैलेश जायसवाल, अंशुल राजपूत, रामकृपाल शर्मा, संदीप गुप्ता, शिवमंगल सिंह, रोशन यादव, हमीद भाई, गुड्डू राय, राकेश केवट, झल्लू सोनी, संदीप बैरागी, मन्नू केवट, डब्लू शर्मा एवं अमित चौधरी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

