katniमध्यप्रदेश

नगर निगम के आउटसोर्स कर्मचारियों को हटाने के निर्णय को वापस लेने की मांग को लेकर कांग्रेस ने दिया धरना

नगर निगम के आउटसोर्स कर्मचारियों को हटाने के निर्णय को वापस लेने की मांग को लेकर कांग्रेस ने दिया धरना

कटनी। नगर निगम में पदस्थ आउट सोर्स कर्मचारियों को हटाने के निर्णय को वापस लिये जाने को लेकर सैकड़ों आउटसोर्स कर्मचारियों को लेकर कांग्रेस जनों ने आज धरना दिया।

नेता प्रतिपक्ष रागिनी मनोज गुप्ता ने बताया कि नगर पालिक निगम, कटनी के विभिन्न विभागों में आउट सोर्स कर्मचारियों के माध्यम से कार्य किये जाते है जिसका निर्णय पूर्व में नगर निगम परिषद द्वारा लिया गया था।

नगर निगम, कटनी द्वारा आउट सोर्स में रखे कर्मचारियों को हटाया जा रहा है जबकि उक्त कर्मचारियों के द्वारा विगत दो माह से वेतन नहीं मिलने के बावजूद भी ईमानदारी से विभागों में कार्य किया जा रहा है। लेकिन स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत सैकड़ों सफाई कर्मचारियों को हटाये जाने से नवरात्रि के पर्व पर पूरे शहर में गंदगी का वातावरण बन जायेगा और सैकड़ों कर्मचारियों के परिवार में रोजी-रोटी का संकट पैदा हो जायेगा। जिन कर्मचारियों को हटाया जा रहा है उनमें से अधिकांश कर्मचारियों द्वारा नगर निगम द्वारा सत्यापन कराया गया है।

पूर्व पार्षद मनोज गुप्ता एडवोकेट, पूर्व पार्षद राजेश जाटव, सफाई कर्मचारी संघ अध्यक्ष ओमप्रकाश सक्तेल, पूर्व पार्षद कमलेश चौधरी, पार्षद अर्चना जायसवाल, पार्षद फामीदा आफताब, पार्षद नीतू रजक, कपिल रजक, पार्षद सुनीता चौधरी, आफताब अहमद चोखे भाई, रमेश सोनी, पूर्व पार्षद इश्तियाक अहमद, कर्मचारी नेता उमेश सोनखरे, विनीत जायसवाल सहित सैकड़ों कर्मचारी उपस्थित थे।

Back to top button