Site icon Yashbharat.com

आउटसोर्स कर्मचारियों को काम से ना हटाने की मांग को लेकर कांग्रेस पार्षदो ने सेंकड़ो कर्मियों क़े साथ दिया धरना

IMG20241010132506 scaled

आउटसोर्स कर्मचारियों को काम से ना हटाने की मांग को लेकर कांग्रेस पार्षदो ने सेंकड़ो कर्मियों क़े साथ दिया धरनकटनी -नगर निगम में स्वास्थ्य विभाग व जल प्रदाय विभाग में पदस्थ आउटसोर्स कर्मचारियों को नौकरी से ना हटाने की मांग को लेकर आज नगर निगम मे कांग्रेस क़े बरिष्ठ पार्षद मिथलेश मनोज गुप्ता सेंकड़ो कर्मचारियों क़े साथ धरने मे बैठ गए उन्होंने बताया की नगर निगम में कर्मचारियों की कमी के चलते परिषद के निर्णय अनुसार आउटसोर्स कर्मचारियों की नियुक्ति स्वास्थ्य विभाग और जल प्रदाय विभाग में की गई थी। विगत कुछ दिन पूर्व नगर निगम आयुक्त के निर्देशानुसार आउटसोर्स कर्मचारियों का सत्यापन कराया गया था जिसमें सैकड़ों कर्मचारियों का सत्यापन किया जा चुका है जो कि वर्तमान में भी अपना कार्य कर रहे हैं।

परिषद के निर्णय के अनुसार नियुक्त कर्मचारियों को बिना परिषद के निर्णय के हटाया नहीं जा सकता है। कर्मचारियों की नियुक्ति के लिए भी नई प्रक्रिया अपनाने का कार्य भी बिना परिषद के निर्णय के नहीं किया जा सकता है।
वर्तमान में कार्यरत जल प्रदाय विभाग और स्वास्थ विभाग के आउटसोर्स कर्मचारियों को नौकरी पर रखने का कष्ट करें जिनका सत्यापन किया जा चुका है।

Exit mobile version