Friday, May 15, 2026
Latest:
#MP Vidhansabha ElectionsLatestPoliticsमध्यप्रदेश

congress candidate list कांग्रेस के प्रत्याशियों की पहली लिस्ट 3अक्टूबर को संभव, सर्वे रिपोर्ट और संगठन का फीडबैक आधार

congress candidate list कांग्रेस की पहली लिस्ट 3 अक्टूबर को आ सकती है। सर्वे रिपोर्ट और संगठन के फीडबैक के आधार पर पहले उन सीटों के प्रत्याशियों के नाम पर विचार किया गया, जहां अभी पार्टी के विधायक हैं। मध्य प्रदेश की 230 सदस्यीय विधानसभामें कांग्रेस के 95 विधायक हैं। इनमें से 76 विधायकों के पक्ष में सर्वे रिपोर्ट और संगठन पदाधिकारियों का फीडबैक है।

भाजपा द्वारा प्रत्याशियों की तीन सूची जारी करने के बाद अब कांग्रेस ने भी पहली सूची घोषित करने की तैयारी कर ली है। शुक्रवार को दिल्ली में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सहित वरिष्ठ नेताओं ने विधायक और लगातार हारने वाली 66 सीटों के प्रत्याशियों के नामों पर विचार किया।

इसके पहले कमेटी के अध्यक्ष पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह, प्रदेश प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला सहित वरिष्ठ नेताओं ने जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी, प्रदेश पदाधिकारी, ब्लाक अध्यक्ष और चुनाव समिति के सदस्यों से प्रत्याशियों के नामों पर चर्चा की थी।

तीन अक्टूबर को स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में केंद्रीय चुनाव समिति को भेजने के लिए प्रस्ताव तैयार किया जाएगा। पांच अक्टूबर के बाद पार्टी सौ से अधिक प्रत्याशियों की पहली सूची घोषित कर सकती है। कांग्रेस की प्रत्याशियों के नाम पर विचार करने के लिए 11, 12 और 13 सितंबर को दिल्ली में स्क्रीनिंग कमेटी की पहली बैठक हुई थी।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम