राष्ट्रीय

Congress से खफा हुए अजीज कुरैशी ने कहा-वहां एक साथ बंधे हैं घोड़े-गधे’

भोपाल : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और उत्तराखंड के पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी अपनी ही पार्टी से खफा हैं। उन्होंने मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के लिए अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा है कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी एक ऐसा अस्तबल हो गई है जिसमें घोड़ों के साथ गधे भी बांध दिए गए हैं।

11 04 518261840akhilesash out 22222 ll

अजीज कुरैशी पार्टी से इस कदर नाराद हैं कि उन्होंने कांग्रेस पदाधिकारियों की तुलना गधे-घोड़ों से कर दी है। कुरैशी ने कहा किसी दल की ऐसी कार्यकारिणी होती है क्या ? जिसमें 50 उपाध्यक्ष, 25 सेक्रेट्री, 50 मंत्री हों। कम से कम पीसीसी तो ऐसी कतई नहीं होती। उन्होंने कहा मैं बिना किसी डर से ये कह रहा हूं कि संविधान का मजाक उड़ाया जा रहा है। जिसने भी इतने सारे लोगों को पदाधिकारी बनाया है, उसने गलत किया है।

11 05 119813840mizoram governor aziz qureshi 2 ll

अजीज़ कु़रैशी एक समय में गांधी परिवार के बेहद करीबी रह चुके हैं। लेकिन अब जब पार्टी में उन्हें तवज्जो नहीं दी गई। जो उनकी नाराज़गी की वजह लगती है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply