Site icon Yashbharat.com

जनसुनवाई में आम नागरिकों ने रखी अपनी समस्याएं, पुलिस अधीक्षक ने दिए त्वरित कार्यवाही के निर्देश

Picsart 25 11 04 15 07 49 513

{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":[],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":false,"containsFTESticker":false}

जनसुनवाई में आम नागरिकों ने रखी अपनी समस्याएं, पुलिस अधीक्षक ने दिए त्वरित कार्यवाही के निर्दे

कटनी-मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार आमजन की शिकायतों का त्वरित निराकरण एवं समस्याओं के समाधान हेतु प्रत्येक मंगलवार को जिलेभर में जनसुनवाई आयोजित की जाती है।

इसी क्रम में आज पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा द्वारा अति. पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया एवं जिले के सभी अनुभागीय अधिकारियों की उपस्थिति में पुलिस कंट्रोल रूम, कटनी के सभागार में जनसुनवाई आयोजित की गई।

जनसुनवाई के दौरान आम नागरिक बड़ी संख्या में अपनी शिकायतें एवं समस्याएं लेकर पहुंचे। इन 41 शिकायतों में मुख्यतः पारिवारिक विवाद, आपसी मतभेद, धोखाधड़ी, भूमि संबंधी प्रकरण, महिला अपराध एवं अन्य सामाजिक समस्याएं सम्मिलित रहीं।

पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने प्रत्येक आवेदक की व्यथा एवं समस्या को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्यवाही कर शीघ्र निराकरण हेतु निर्देशित किया।
कुछ शिकायतें अन्य विभागों से संबंधित पाए जाने पर आवेदकों को संबंधित विभागों से संपर्क कर समाधान हेतु आवश्यक समझाइश दी गई। साथ ही जिले के सभी थाना प्रभारियों द्वारा भी अपने-अपने थानों में जनसुनवाई आयोजित कर आमजन की समस्याओं को सुना गया एवं निराकरण हेतु कार्यवाही की गई। जनसुनवाई के माध्यम से पुलिस कटनी आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं पारदर्शी समाधान हेतु सतत रूप से संकल्पित है।

Exit mobile version