Site icon Yashbharat.com

School College Reopen, मध्य प्रदेश में 1 नवंबर से कॉलेजों में नियमित कक्षाएं लगेगी- उच्च शिक्षा मंत्री

SCHOOL NEWS

भोपाल। मध्य प्रदेश में 1 नवंबर से कॉलेजों में नियमित कक्षाएं लगेगी। इसके लिए उच्च शिक्षा विभाग 30 अक्टूबर तक विभाग पूरी तैयारियां करेगा। उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव ने आज बड़ा बयान देते हुए कहा कि 25 सितंबर को उच्च शिक्षा नीति लागू की जाएगी। नीति को लागू करने के लिए टास्क फोर्स बनाई गई है। टास्क फोर्स में रिटायर्ड प्रोफेसर, रिटायर्ड अधिकारी शामिल होंगे।

शिक्षा मंत्री का बड़ा बयान, 1 नवंबर से शुरू होंगी कक्षाएं
उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव ने कहा कि ​कोरोना काल के कारण स्टूडेंट की पढ़ाई लगातार पिछड़ता जा रही है। इसी को ध्यान मेें रखते हुए मध्य प्रदेश में 1 नवंबर से कॉलेजों में नियमित कक्षाएं शुरू करने का फैसला किया जाएगा। इसके लिए गाइडलाइन जारी की जाएगी और स्टूडेंट को गाइडलाइन का पालन करना होगा।

700 अतिथि विद्वानों की नियुक्ति की जारी होगी लिस्ट
उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव ने बयान देते हुए कहा कि 700 अतिथि विद्वानों की नियुक्ति की लिस्ट जारी होगी। 10 सितंबर तक 700 अतिथि विद्वानों को नियुक्ति दी जाएगी। उन्होंने कहा कि ‘उच्च शिक्षा विभाग में करीब 4 हजार 200 अतिथि विद्वान’है ‘ढाई हजार अतिथि विद्वानों की सेल्फ फाइनेंस कोर्स के जरिए नियुक्ति’हुई । बचे हुए 1700 लोगों में से 700 को जल्द नियुक्ति मिलेगी। बाकी बचे 723 लोगों को एक महीने में नियुक्ति देंगे।

Exit mobile version