Site icon YASHBHARAT.COM

कटनी में कलेक्टर का सख्त एक्शन: लापरवाही पर सीएमओ बरही समेत 3 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस; सीएम हेल्पलाइन, राजस्व और स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा में दिए कड़े निर्देश

IMG 20260804 WA0097

कटनी में कलेक्टर का सख्त एक्शन: लापरवाही पर सीएमओ बरही समेत 3 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस; सीएम हेल्पलाइन, राजस्व और स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा में दिए कड़े निर्देश

कटनी: शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन में उदासीनता और विभागीय कार्यों में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर कलेक्टर आशीष तिवारी ने सख्त रुख अपनाया है। सोमवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित समय-सीमा (TL) बैठक के दौरान कलेक्टर ने काम में कोताही बरतने वाले तीन जिम्मेदार अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस (Show Cause Notice) जारी करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ हरसिमरनप्रीत कौर, नगर निगम आयुक्त तपस्या परिहार और अपर कलेक्टर नीलांबर मिश्रा सहित अन्य जिला अधिकारी मौजूद रहे।

इन 3 अधिकारियों पर गिरी गाज, नोटिस जारी करने के निर्देश

कलेक्टर श्री तिवारी ने अलग-अलग मामलों में लापरवाही पाए जाने पर तत्काल नोटिस जारी करने को कहा:

  1. सीएमओ बरही: विभागीय कार्यों में लापरवाही बरतने और मत्स्य विभाग को ‘स्मार्ट फिश पार्लर’ के लिए भूमि उपलब्ध न कराने पर नगर निगम आयुक्त को निर्देशित किया गया कि वे सीएमओ बरही को नोटिस जारी करें।

  2. खाद्य सुरक्षा अधिकारी: निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप राजस्व वसूली नहीं करने और बिना सक्षम अनुमति के वेतन आहरण किए जाने के गंभीर मामले में सीएमएचओ (CMHO) को संबंधित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।

  3. अधिकारी (प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना): बिना किसी पूर्व सूचना के समय-सीमा बैठक से अनुपस्थित रहने पर पीएमजीएसवाई (PMGSY) के अधिकारी को भी कारण बताओ नोटिस थमाने को कहा गया है।

बैठक में कलेक्टर के प्रमुख निर्देश और समीक्षा बिंदु:

बैठक में ये अधिकारी रहे मौजूद

समीक्षा बैठक में जिले के समस्त एसडीएम, सीएमएचओ डॉ. राजसिंह ठाकुर, उपसंचालक खनिज रत्नेश दीक्षित, सहायक संचालक शिक्षा राजेश अग्रहरि, जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण विमल चौरसिया, सहायक संचालक मत्स्योद्योग आशीष नायक, जिला पंजीयक पंकज कोरी और जिला आबकारी अधिकारी विभा मरकाम सहित विभिन्न विभागों के प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे। कटनी में कलेक्टर का सख्त एक्शन: लापरवाही पर सीएमओ बरही समेत 3 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस; सीएम हेल्पलाइन, राजस्व और स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा में दिए कड़े निर्देश

Exit mobile version