सागर के कलेक्टर, एसपी बदले, सीएमओ तथा रहली एसडीएम को भी हटाया, CM का सख्त एक्शन
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने दो जिलों के पुलिस अधीक्षक तथा तीन कलेक्टरों के तबादला आदेश जारी किए हैं। पुलिस अधीक्षक सागर अभिषेक तिवारी को हटाया गया उनकी जगह विकास सहवाल सागर के एसपी होंगे। सागर कलेक्टर दीपक आर्य को भी हटा कर सन्दीप जीआरको सागर का नया कलेक्टर बनाया गया है। वहीं पार्थ जायसवाल को छतरपुर का नया कलेक्टर पदस्थ किया गयाहै। सागर में दीवाल गिरने से 9 बच्चों की मौत के बाद सीएम मोहन यादव ने कड़ा एक्शन लिया है। एसडीएम रहली तथा सीएमएचओ को भी तत्काल प्रभाव से हटाया गया है।



