कलेक्टर ने बडवारा में 60 लाख की लागत से निर्माणाधीन बस स्टैंड भवन का किया औचक निरीक्षण,तय समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

Picsart 26 10 16 17 36 18 092

कलेक्टर ने बडवारा में 60 लाख की लागत से निर्माणाधीन बस स्टैंड भवन का किया औचक निरीक्षण,तय समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित करने के दिए निर्दे

 

कटनी।कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत विकासखंड मुख्यालय बड़वारा में करीब 60 लाख रूपये कि लागत से निर्माणाधीन नवीन बस स्टैंड के निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण किया। कलेक्टर ने निर्माण एजेंसी को तय समय-सीमा में गुणवत्ता पूर्ण निर्माण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

 

इस दौरान एसपी श्री अभिनय विश्वकर्मा, एसडीएम कटनी श्री जीतेन्द्र पटेल,प्रभारी कार्यपालन यंत्री सुश्री मेघा पवार, तहसीलदार बड़वारा श्री ऋषि गौतम सहित पर्यावरणविद एवं सचिव मानव जीवन विकास श्री निर्भय सिंह मौजूद रहे।

 

कलेक्टर श्री तिवारी ने निर्माणधीन बस स्टैंड की निर्माण एजेन्सी ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के कार्यपालन यंत्री को निर्देशित किया कि वे मुख्य सड़क से बस स्टैंड तक के पहुंचने के मार्ग के गड्ढों कि पुराई करवाकर मार्ग का समतलीकरण करायें ,ताकि सुचारु और सुगम आवागमन हो सकें। इस निर्माणधीन बस स्टैंड के मुख्य भवन में 3 दुकान, यात्री प्रतिक्षालय के लिए 1 बड़ा हॉल, 2 प्रसाधन और बाहर परिसर में 12 दुकानें निर्माणाधीन हैं।