निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने चिलचिलाती धूप के बीच साइलो केंद्र का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा वहां पहुंचे किसानों से सीधा संवाद किया। उन्होंने किसानों से खरीदी केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली और कहा कि यदि किसी प्रकार की समस्या हो तो बेहिचक बताएं।
इस दौरान एसडीएम बहोरीबंद श्री राकेश कुमार चौरसिया, जिला आपूर्ति अधिकारी श्री सज्जन सिंह परिहार, सहायक आपूर्ति अधिकारी श्री पियूष शुक्ला एवं मध्यप्रदेश वेयरहाउस एंड लॉजिस्टिक कार्पोरेशन के जिला प्रबंधक श्री सेंगर उपस्थित रहे।
कलेक्टर श्री तिवारी ने केंद्र प्रभारियों को निर्देश दिए कि गेहूं उपार्जन प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो और किसानों को हर स्तर पर बेहतर सुविधा उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने साइलो केंद्र में कंप्यूटर ऑपरेटर्स की संख्या बढ़ाने के भी निर्देश दिए, ताकि पंजीयन कार्य सुचारू रूप से हो सके।
निरीक्षण के दौरान किसानों ने बताया कि नई व्यवस्था से उपार्जन प्रक्रिया अधिक आसान, तेज और पारदर्शी हुई है। किसानों ने कहा कि साइलो केंद्र पर पल्लेदारों की आवश्यकता नहीं पड़ती और तौल प्रक्रिया भी पूरी तरह पारदर्शी है, जिससे समय की बचत हो रही है।
जानकारी के अनुसार सलैया पटोरी साइलो केंद्र की प्रतिदिन गेहूं उपार्जन क्षमता लगभग 20 हजार क्विंटल है। यहां दो दिनों में ही करीब 10 हजार क्विंटल गेहूं की खरीदी की जा चुकी है। इस केंद्र से लगभग साढ़े 6 हजार किसान जुड़े हुए हैं।
साइलो प्रणाली के माध्यम से पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर टोकन, गुणवत्ता परीक्षण, QR कोड स्कैनिंग, इलेक्ट्रॉनिक तौल और वैज्ञानिक भंडारण जैसी आधुनिक प्रक्रियाओं से उपार्जन कार्य किया जा रहा है।
केंद्रों पर किसानों के लिए छायादार स्थान, पेयजल, तौल कांटे, कंप्यूटर, इंटरनेट, गुणवत्ता परीक्षण उपकरण एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की गई हैं।
उल्लेखनीय है कि रबी विपणन वर्ष 2026-27 में किसानों से 2585 रुपये प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य तथा 40 रुपये बोनस सहित कुल 2625 रुपये प्रति क्विंटल की दर से गेहूं उपार्जन किया जा रहा है।
जिले के कुल 22 उपार्जन केंद्रों को सलैया पटोरी साइलो केंद्र से संबद्ध किया गया है, जिससे उपार्जन व्यवस्था को और अधिक सुगम और प्रभावी बनाया जा सके।
-
अपराध समीक्षा बैठक में एसपी के सख्त निर्देश, लंबित मामलों के त्वरित निराकरण और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर जोर -
गणेश उत्सव की तैयारियों को लेकर महापौर श्रीमती सूरी ने किया गणेश चौक का स्थल निरीक्षण,गणेश चतुर्थी से अनंत चतुर्दशी तक विशेष साफ-सफाई, कीटनाशक दवा के छिड़काव एवं प्रकाश व्यवस्था के दिए निर्देश -
आधी रात जरूरतमंद बच्ची के लिए देवदूत बना आरक्षक, तत्काल किया रक्तदान -
स्कूली वाहनों की सघन जांच, चार पर कार्रवाई,फिटनेस, परमिट और इंश्योरेंस में कमी मिलने पर 25 हजार रुपए समन शुल्क वसूला -
माटी गणेश, सिद्ध गणेश अभियान: मिट्टी से गढ़े गणपति, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश -
छात्रों को ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम से जोड़ने कांग्रेस की रणनीति, महत्वपूर्ण बैठक संपन् -
खेत के पास मृत मिला तेंदुआ, वन विभाग में मचा हड़कंप रीठी के देवरी गांव की घटना, तारों में फंसने से मौत की आशंका; पोस्टमार्टम के बाद जांच शुरू -
फूले कास सकल मही छाई, जनु बरसा कृत प्रकट बुढ़ाई -
मिशन वात्सल्य के तहत ‘फॉस्टर केयर’ योजना: अब जरूरतमंद बच्चों को मिलेगा परिवार का प्यार, कटनी में इच्छुक अभिभावकों से मांगे गए आवेदन -
कटनी जिले के लिए राहत भरी खबर: नीम कोटेड यूरिया की 3 रैक झुकेही पहुंचीं, 1230 मीट्रिक टन खाद का आवंटन शुरू; ई-टोकन से होगा वितरण -
कटनी में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए किसान पंजीयन 15 सितंबर से: जिले में बने 51 केंद्र, एग्रीस्टेक पोर्टल से होगा भूमि व फसल का सत्यापन -
बढ़ी मुआवजा राशि पास कराने के बदले पटवारी ने आदिवासी किसान से मांगे 80 हजार, 47 हजार लेते सागर लोकायुक्त ने पकड़ा, बाइक की डिग्गी से बरामद हुई रिश्वत की रकम -
मध्य प्रदेश सरकार की बड़ी पहल: निर्माण श्रमिकों के मेधावी बच्चों को मिलेगी ₹7,500 प्रति माह छात्रवृत्ति, NEET, JEE और CLAT की राह होगी आसान -
दुकान के बाहर खड़े व्यक्ति पर लाठी-डंडों से हमला,मारपीट में गंभीर घायल हुआ 52 वर्षीय व्यक्ति, घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया -
भाजपा युवा मोर्चा नव नियुक्त जिलाध्यक्ष पारस जैन के स्वागत में शहर की सड़कों पर उमड़ा युवा जोश ,मुख्य रेलवे स्टेशन से निकली भव्य युवा शौर्य स्वागत यात्रा, दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में महाआरती के बाद भाजपा कार्यालय में हुई सम्पन्न - भाजपा युवा मोर्चा नव नियुक्त जिलाध्यक्ष पारस जैन के स्वागत में शहर की सड़कों पर उमड़ा युवा जोश ,मुख्य रेलवे स्टेशन से निकली भव्य युवा शौर्य स्वागत यात्रा, दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में महाआरती के बाद भाजपा कार्यालय में हुई सम्पन्न
-
राष्ट्रीय अध्यक्ष के वचन को निभाने बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंची सेवादल यंग ब्रिगेड की टीम, जरूरत मंदो को वितरित की राहत सामग्री -
प्रधानमंत्री आवास योजना के 102 हितग्राहियों को से मिला अपना आशियाना,प्रेमनगर में पारदर्शी लॉटरी प्रक्रिया से हुआ आवास आवंटन, महापौर श्रीमती सूरी की गरिमामय उपस्थिति में हितग्राहियों को सौंपे गए आवंटन पत्र,आवंटित आवास में गृह प्रवेश, खुशी से खिले हितग्राहियों के चेहरे,जताया आभार -
मप्र में ‘श्रम प्रहरी’ पहल की शुरुआत: अब नागरिक दे सकेंगे बिना रजिस्ट्रेशन चल रहे कारखानों की जानकारी -
कटनी आईटीआई में 100% एडमिशन के बाद नवप्रवेशित छात्रों का ओरिएंटेशन कार्यक्रम, मिला करियर मार्गदर्शन
