Site icon Yashbharat.com

Collector Avi Prasad In Action Mode: चेक पोस्ट नाकों से गायब 3 कर्मचारियों पर बड़ी कार्रवाई

IMG 20230906 WA0016

Collector Avi Prasad In Action Mode: चेक पोस्ट नाकों से गायब 3 कर्मचारियों पर बड़ी कार्रवाई।  निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य में कोताही और लापरवाही बरतना 3 कर्मचारियों को महगा पड़ गया।

एक को कारण बताओ नोटिस जारी, तो दो पर कार्यवाही हेतु पत्र प्रेषित

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवि प्रसाद ने विधानसभा निर्वाचन की आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद चेकपोस्ट नाकों की निगरानी का दायित्व निभाने इन कर्मचारियों की डियूटी लगाई थी। कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा 3 कर्मचारियों के कर्तव्य से अनुपस्थित मिलने पर जहां एक को कारण बताओ नोटिस जारी किया है वहीं दो कर्मचारियों पर कार्यवाही हेतु वनमण्डलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक को पत्र प्रेषित किया है।

नोडल अधिकारी सीसीटीव्ही एवं वेबकास्टिंग विधानसभा निर्वाचन 2023 के द्वारा निरीक्षण के दौरान जुहला बायपास में अपने कर्तव्य पर अनुपस्थित रहने तथा नाकों की जांच नहीं किये जाने पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकीय विभाग के उपयंत्री मधु भलावी को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अवि प्रसाद द्वारा जारी कारण बताओ नोटिस मे उपयंत्री मधु भलावी के कृत्य को कर्तव्य के प्रति लापरवाही एवं स्वेच्छाचारिता परिलक्षित होने पर 1 दिवस के अंदर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करनें के निर्देश दिए गए है। स्पष्टीकरण प्रस्तुत न करने व संतोषजनक न पाये जाने पर लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम एवं मध्यप्रदेश सिविल सेवा नियम के प्रावधानों अनुसार अनुशासनात्क कार्यवाही की जायेगी।

जबकि नोडल अधिकारी सीसीटीव्ही एवं वेबकास्टिंग विधानसभा निर्वाचन 2023 के द्वारा 3 नवंबर को निरीक्षण के दौरान ग्राम अमगवा नाका रैपुरा- पन्ना रोड में संलग्न कर्मचारी सुरेश सिंह ठाकुर, वनरक्षक वन विभाग अपने कर्तव्य पर उपस्थित न रहनें और नाकों की जांच नहीं किये जाने पर कलेक्टर श्री प्रसाद ने इस कृत्य को निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य के प्रति घोर लापरवाही व वरिष्ठ अधिकारियों के आदेश की अवहेलना मानते हुए वनमण्डलाधिकारी को आवश्यक कार्यवाही हेतु पत्र प्रेषित किया गया है।

एक अन्य प्रकरण में सिंदुरसी घाट तिराहा नाका सिहोरा रोड मझोली में डियुटी पर पदस्थ दो कर्मचारी श्री मोनेन्द्र सिंह सहायक उपनिरीक्षक एवं श्री रविशंकर तिवारी सैनिक -133 कर्तव्य पर उपस्थित नहीं पाये जानें तथा नाकों की जांच नहीं किये जाने पर पुलिस अधीक्षक को आवश्यक कार्यवाही हेतु पत्र प्रेषित किया गया है।

Exit mobile version