Cold Day Forecast आने वाले 2-3 दिनों तक मौसम के ऐसे ही रहेंगे मिजाज, कटनी सहित कई जिलों में शीतलहर

Cold Day Forecast आने वाले 2-3 दिनों तक मौसम के ऐसे ही रहेंगे मिजाज, कटनी सहित कई जिलों में शीतलहर

मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले 2-3 दिनों तक मौसम के मिजाज यूही बने रहने वाले है। अगले दो दिन में न्यूनतम तापमान में और भी गिरावट होने के आसार हैं, जिसकी वजह से  शीतलहर सिहराती रहेगी।26-27 जनवरी के आसपास एक बार फिर एक नया पश्चिमी विक्षोभ बनने जा रहा है जिससे दिन के तापमान में गिरावट दर्ज होगी और कोहरा बढ़ेगा। इससे ठंड भी बढ़ेगी और इसका असर 30 जनवरी तक रहने वाला है।

कैसा रहेगा इन शहरों में मौसम

संभावित प्रभाव

मौसम का पूर्वानुमान

आज सुबह मुरैना, भिंड, निवारी, टीकमगढ़, उत्तरी छतरपुर, रीवा और मऊगंज में मध्यम से घना कोहरा और ग्वालियर, दतिया, उत्तरी पन्ना, उत्तर में उथले से मध्यम कोहरा दर्ज किया गया। टीकमगढ़, खजुराहो हवाई अड्डे और रीवा में न्यूनतम दृश्यता 50 मीटर के साथ सतना और सिंगरौली जिले और ग्वालियर एयरपोर्ट में 500 मी रही।

रविवार कोभोपाल में न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस, अधिकतम 21.4, ग्वालियर में न्यूनतम तापमान 4.1, अधिकतम 20.6, इंदौर में न्यूनतम 9, अधिकतम 21.8, बैतूल में न्यूनतम 10, अधिकतम 24, राजगढ़ में न्यूनतम 4.4, रतलाम में न्यूनतम 8.2, अधिकतम 24.5, रायसेन में न्यूनतम 8.4, अधिकतम 18.4, जबलपुर में न्यूनतम 8, अधिकतम 20.7, रीवा में न्यूनतम 7.5, अधिकतम 18, सतना में न्यूनतम 6 अधिकतम 21.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ।

Exit mobile version