FEATUREDLatest

Coal India ने लाखों कर्मचारियों को दिया Diwali का तोहफा, खाते में आएंगे 68500 रुपए

Diwali Gift: सरकारी कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड (Coal India Limited) ने शुक्रवार को अपने नॉन एग्जीक्यूटिव कर्मचारियों के लिए बड़ी घोषणा की। कंपनी ने इन कर्मचारियों के लिए 2019-20 के लिए परफॉर्मेंस लिंक्ड रिवॉर्ड (PLR) के तौर पर प्रत्येक कर्मचारी को 68500 रुपए देने का ऐलान किया। दिवाली के तोहफे के रूप में यह राशि कर्मचारियों के खातों में 25 अक्टूबर से पहले आ जाएगी।

कंपनी के इस फैसले की वजह से करीब 2.62 लाख कर्मचारियों को लाभ होगा और कंपनी पर 1700 करोड़ का बोझ बढ़ेगा। इस फैसले का लाभ कोल इंडिया की 8 सहायक कंपनियों के कर्मचारियों को भी मिलेगा। पिछले साल कंपनी ने अपने कर्मचारियों को PLR के रूप में 64700 रुपए दिए थे। इस बार कोरोना वायरस महामारी की वजह से अर्थव्यवस्था पर असर पड़ने के बावजूद PLR में 5.87 प्रतिशत का इजाफा किया गया है। इस साल कोरोना वायरस की वजह से कोयले की बिक्री प्रभावित हुई, इसके बावजूद कर्मचारियों को ज्यादा बोनस दिया जा रहा है।

कंपनी के अनुसार, 2019-20 में जिन नॉन एग्जीक्यूटिव कर्मचारियों ने कम से कम 30 कार्यदिवस पूरे किए हैं, उन्हें पीएलआर pro rata basis पर दिया जाएगा। कोल इंडिया के प्रबंधन और सेंट्रल ट्रेड यूनियन के प्रतिनिधियों के बीच रांची में हुई बैठक में यह फैसला लिया गया।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम