Site icon Yashbharat.com

सीएम की बड़ी घोषणा: मध्य प्रदेश में एयर कार्गो सेवा शुरू, रोजगार के अवसर बढ़ेंगे

07 01 2024 mohan yadav cm 202417 144710

सीएम की बड़ी घोषणा: मध्य प्रदेश में एयर कार्गो सेवा शुरू, रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने सोमवार को बीना में जनसभा को संबोधित करते हुए बीना सहित प्रदेश में कई नए जिले बनने की उम्मीदें जगा दीं। उन्होंने कहा कि सरकार ने मप्र प्रशासकीय इकाई पुनर्गठन आयोग गठित किया है। इससे प्रदेश में जिलों की संख्या बढ़ेगी। आयोग की सिफारिश पर बीना भी जिला बन सकता है।

गुरुग्राम की तरह एयर कार्गो

उन्होंने कहा कि मप्र में गुरुग्राम की तरह एयर कार्गो चलेगी। किसानों को सम्मान निधि और लाड़ली बहनों को राशि मिलती रहेगी। मुख्यमंत्री डा. यादव ने कहा कि जन सामान्य की सुविधा और बेहतरी के उद्देश्य से जिले और संभाग की सीमाओं का पुनर्निर्धारण किया जाएगा। मध्यप्रदेश भौगोलिक दृष्टि से देश का दूसरा सबसे बड़ा राज्य है।

राज्य का क्षेत्रफल अधिक है, परंतु जिला और संभागों की सीमाओं के कारण लोगों को कुछ परेशानियों का सामना भी करना पड़ता है। कई गांव ऐसे हैं, जिनकी जिला मुख्यालय से दूरी बहुत अधिक है। इसी प्रकार कई संभाग बहुत छोटे भी हैं। मुख्यमंत्री ने उदाहरण देते हुए कहा कि बड़े जिलों जैसे सागर, उज्जैन, इंदौर और धार में कई समस्याएं हैं।

पंजाब-हरियाणा को भी अब पीछे छोड़ देगा बुंदेलखंड

मुख्यमंत्री ने कहा कि बुंदेलखंड में आइटी पार्क बनाया जाएगा। प्रदेश में गुरुग्राम की तरह एयर कार्गो चलाई जाएगी। कृषि कार्य में बुंदेलखंड अब पंजाब और हरियाणा को भी पीछे छोड़ देगा। उन्होंने आगामी 27 सितंबर को सागर में आयोजित होने वाली रीजनल इंडस्ट्रियल कान्क्लेव के बारे में बताते हुए कहा कि बुंदेलखंड क्षेत्र में निवेश की अपार संभावनाएं हैं।

कान्क्लेव में देश-विदेश के उद्योगपति शामिल होंगे और बेहतर रोजगार के अवसरों के साथ-साथ क्षेत्र के आर्थिक विकास में भी सहयोगी बनेंगे। विकास का कारवां अब बुंदेलखंड और मध्यप्रदेश की धरती से होकर गुजरेगा। सीएम ने कहा कि प्रदेश में 22 हजार से अधिक थानों की सीमा बदलने का कार्य किया गया। उन्होंने बीना में एडीएम व एडिशनल एसपी के बैठने संबंधी आदेश जारी किए हैं।

 

 

Exit mobile version