Site icon Yashbharat.com

CM Shivraj नहीं मनाएंगे अपना Birthday, कार्यकर्ताओं से कही ये बात

shivraj with vd 1

CM Shivraj नहीं मनाएंगे अपना Birthday मुख्‍यमंत्री श‍िवराज सिंह चौहान ने इस बार अपना जन्‍मदिन नहीं मनाने का फैसला किया है। उन्‍होंने इस बारे में लोगों से भी अपील की है।

श‍िवराज ने कहा कि व्यक्ति के जीवन में जन्मदिन महत्वपूर्ण दिन होता है। यह महत्वपूर्ण दिन जनता, समाज और सरकार की सेवा में लगे इसलिए मैंने तय किया है कि मैं अपना जन्मदिन नहीं मनाऊंगा। कृपया कोई होर्डिंग्‍स न लाएं और कोई औपचारिकता न करें।

यदि आप मुझसे स्नेह करते हैं तो एक पेड़ लगाएं या किसी जरूरतमंद की सहायता करें, मेरे लिए यही सबसे बड़ी शुभकामना होगी। उल्‍लेखनीय है कि शिवराज का जन्‍म‍द‍िन पांच मार्च को आता है।

Exit mobile version