विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस होगा सीएम राइज स्कूल, फ्री बस सेवा का शुभारंभ
विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस होगा सीएम राइज स्कूल, फ्री बस सेवा का शुभारंभ
विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस होगा सीएम राइज स्कूल, फ्री बस सेवा का शुभारंभ। सीएम राइज महात्मा गांधी स्कूल में राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने निश्शुल्क परिवहन सेवा का शुभांरभ किया और स्कूल की । सीएम राइज महात्मा गांधी स्कूल भेल में 100 करोड़ रुपये की लागत से विश्वस्तरीय अधोसंरचना और सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। स्कूल विद्यार्थियों के लिए शैक्षणिक के साथ-साथ सांस्कृतिक, कला और खेलकूद गतिविधियों का भी संचालन करेगा। इसके लिए स्कूल में स्मार्ट क्लास के साथ-साथ स्वीमिंग पूल जैसी आधुनिक सुविधाएं भी होंगी। यह बात पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक कृष्णा गौर ने शुक्रवार को स्कूल में परिवहन सेवा शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान कही।
इन विद्यार्थियों को मिलेगा बस सेवा का लाभ
राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने कहा कि सरकार द्वारा हरसंभव सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। शिक्षा के क्षेत्र में अब सरकारी स्कूल निजी से भी ज्यादा सुविधा संपन्न बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि निश्शुल्क बस सेवा के पहले चरण में 55 सीटर वाली पांच बसों को शुरू किया जा रहा है। अगले चरण में चार और बसें शामिल की जाएंगी। इन बसों के माध्यम से विद्यालय से दो किलोमीटर से अधिक दूरी पर निवास करने वाले विद्यार्थियों को घर से स्कूल लाने ले जाने की सुविधा दी जाएगी।
उन्होंने स्कूल के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। कार्यक्रम में पार्षद नीरज सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी एके अहिरवार, प्राचार्य हेमलता परिहार, शिक्षक और विद्यार्थी उपस्थित थे।