Site icon Yashbharat.com

22 जनवरी को श्री रामलला के दर्शन करने आने वाले भक्तों को CM मोहन यादव की ओर से बटेंगे लड्डू

12 01 2024 ujjain laddu 1

उज्जैन। अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में श्री रामलला के दर्शन करने आने वाले भक्तों को ज्योतिर्लिंग महाकाल की ओर से लड्डू बांटे जाएंगे। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने इसकी घोषणा की है। इसके बाद मंदिर समिति की चिंतामन स्थित लड्डू प्रसाद निर्माण इकाई में शुक्रवार से लड्डू बनाने का काम शुरू हो गया। तैयारी का जायजा लेने कलेक्टर नीरज कुमार सिंह चिंतामन पहुंचे।

प्रशासक संदीप कुमार सोनी ने बताया कि शुक्रवार को मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने अयोध्या में होने वाले श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में महाकालेश्वर मंदिर की ओर से लड्डू बांटे जाने की घोषणा की है। इसके बाद ही चिंतामन स्थित लड्डू प्रसाद निर्माण इकाई में अयोध्या भेजने के लिए लड्डू बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। लड्डू बनाकर एक-एक लड्डू के विशेष पैकेट तैयार किए जाएंगे। पैकेट में लड्डू भेजने से वितरण में आसानी होगी, भक्त प्रसाद को घर भी ले जा सकेंगे। 20 जनवरी तक विशेष वाहन से लड्डू को अयोध्या भेजा जाएगा।

Exit mobile version