Site icon Yashbharat.com

cm mohan yadav in Delhi मुख्यमंत्री मोहन यादव ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से की शिष्टाचार भेंट

cm with speekr

cm mohan yadav in Delhi मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दिल्ली दौरे पर हैं। एक सप्ताह में यह उनका तीसरा दौरा है। सीएम के दिल्ली दौरे के चलते भोपाल में आयोजित होने वाली बैठकों को रद्द कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि सीएम केंद्रीय नेतृत्व के साथ मंत्रिमंडल को लेकर फाइनल चर्चा करने पहुंचे  हैं। इससे पहले उन्होंने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के निवास पर पहुंचकर शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बिड़ला को पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। यह मुख्यमंत्री डॉ. यादव की कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत पहली मुलाकात थी। बिड़ला ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को नए पद व दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं और विविध विषयों पर चर्चा की। लोकसभा अध्यक्ष बिड़ला ने विश्वास व्यक्त किया कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव अपनी प्रगतिशील सोच से मध्य प्रदेश को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।

सीएम ने केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल तथा सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर से उनके निवास पर भेंट की। केंद्रीय मंत्री ठाकुर ने मुख्यमंत्री का पारंपरिक हिमाचली रीति से अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने मध्यप्रदेश में खेल व खिलाड़ियों को बढ़ावा देने व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत निर्माण संकल्प में मध्यप्रदेश के युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने संबंधी विभिन्न विषयों पर केंद्रीय मंत्री ठाकुर से विस्तृत चर्चा की।

Exit mobile version