पाकिस्तान, बांग्लादेश से आए शरणार्थियों को सीएम मोहन यादव ने सौंपे नागरिकता प्रमाण पत्र, कहा-स्वागत है
पाकिस्तान, बांग्लादेश से आए शरणार्थियों को सीएम मोहन यादव ने सौंपे नागरिकता प्रमाण पत्र, कहा-स्वागत है
पाकिस्तान, बांग्लादेश से आए शरणार्थियों को सीएम मोहन यादव ने सौंपे नागरिकता प्रमाण पत्र, कहा-स्वागत है। मध्य प्रदेश में सीएए के अंतर्गत पहली बार नागरिकता प्रमाण पत्र दिए गए हैं। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने नागरिकता संशोधन कानून के तहत राखी दास, समीर मेलवानी और संजना मेलवानी को नागरिकता प्रमाण पत्र गुरुवार को मंत्रालय में सौंपा। राखी दास बांग्लादेश और समीर मेलवानी और संजना मेलवानी पाकिस्तान से हैं। संजना और समीर 2012 से भारत में है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने कहा कि लोगों को सुरक्षा की छतरी देने का काम सीएए के माध्यम से किया गया है। इन्हें अपना धर्म बढ़ाने के लिए भारत आना पड़ा। भविष्य की दो नई पीढ़ियां हमारे देश का हिस्सा बन रही है। बांग्लादेश की जो महिला नागरिकता ले रही है उनका भी हम स्वागत करते हैं।
भारतीय नागरिक बनने पर गर्व है हमें
मैं बांग्लादेश से आई हूं, नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) के अंतर्गत मुझे भारतीय नागरिकता देने के लिए माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी का बहुत आभार
समीर मेलवानी ने कहा कि आज हमें नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) के तहत भारत की नागरिकता मिल गई है। अब मैं यहां रहकर नौकरी भी कर सकता हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का बहुत-बहुत धन्यवाद। इसी तरह असिस्टेंट प्रोफेसर सेज यूनिवर्सिटी, भोपाल डॉ.राखी दास ने कहा कि भारतीय नागरिक बनने पर गर्व है हमें … मैं बांग्लादेश से आई हूं, नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) के अंतर्गत मुझे भारतीय नागरिकता देने के लिए माननीय प्रधानमंत्री का बहुत आभार।