Latestमध्यप्रदेश

CM Help line शिकायत निराकरण में कटनी पुलिस प्रदेश में अव्वल, SP की कार्यप्रणाली की प्रशंसा

CM Help line कटनी के पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन के कुशल निर्देशन एवं मार्गदर्शन में सीएम हेल्पलाइन की जारी प्रदेश रैंकिंग में कटनी जिले को पहला स्थान प्राप्त हुआ है। कटनी का कुल वेटेज 86.55 रहा जो सभी जिलों में सर्वाधिक था। बता दें कि प्रतिमाह प्रदेश में सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण की सभी जिलों की ग्रेडिंग जारी की जाती है इस सिलसिले में नवम्बर दिसम्बर माह की ग्रेडिंग में कटनी पुलिस शिकायतों के निराकरण में अव्वल है।

wp 1703085978156282566243556483972

एसपी अभिजीत रंजन ने इस उपलब्धि के लिए जिले के सभी थानों के प्रभारी उनकी टीम को बधाई दी है। उन्होंने इस उपलब्धि को अधिकारियों द्वारा निरंतर किये गये सार्थक प्रयासों और आम नागरिकों की समस्याओं के निराकरण के प्रति उनके संवेदनशील रूख का नतीजा बताया।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम