CM श‍िवराज सिंह का महिला कर्मचारियों को तोहफा: राज्य महिला कर्मचारियों को 7 दिन का अतिर‍िक्‍त अवकाश मिलेगा

cm shivraj singh chouhan adress crisis management

देर शाम सीएम श‍िवराज ने एकाधिक ट्वीट किए। उन्‍होंने कहा कि उनके जीवन का प्रमुख ध्‍येय माता, बहन और बेटियों का उत्‍थान ही है। उनका मानना है कि नारी शक्ति के सशक्‍तीकरण में ही प्रदेश और देश का उत्‍थान निहित है।

सीएम ने कहा कि महिलायें आज हर कार्यक्षेत्र में कंधे से कंधा मिलाकर कर चल रही हैं, पर उनपर मातृत्व और घर संभालने की ज़िम्मेदारी भी है।

 

इसलिए हमने तय किया है कि हम सभी महिला कर्मचारियों को 7 दिवसों का अतिरिक्त आकस्मिक अवकाश (CL) देंगे, जिसे वे अपनी आवश्यकता अनुरूप उपयोग कर सकेंगी।

 

श‍िवराज ने कहा कि आज महिला दिवस के अवसर पर महिला कर्मचारियों को 7 दिवसों का अतिरिक्त आकस्मिक अवकाश देने के साथ बहन-बेटियों के उत्थान हेतु अनेक निर्णय लिये हैं।

कक्षा 10 के बाद उच्‍चतर माध्‍यमिक एवं कॉलेज में बेटियों को वित्‍तीय साक्षरता हेतु पाठ पढ़ाया जायेगा, जो महिला उन्‍मुखी होगा।

उन्‍होंने कहा कि बालिकाओं को स्किल ट्रेनिंग की व्‍यवस्‍था की जायेगी, जिसमें हैंडलूम, कढ़ाई, पारंपरिक लोक कलाओं की ट्रेनिंग सम्मिलित होगी।

प्रदेश की महिला हथकरघा व हस्‍तशिल्‍प कारीगरों को एन.आई.डी. व निफ्ट संस्‍थानों के माध्‍यम से आधुनिक डिजाइन्‍स और उन्‍नत तकनीक का प्रशिक्षण प्रदान कराया जायेगा।

सीएम ने ट्वीट किया कि राज्य की तकनीकी शिक्षा संस्थाओं में अध्ययनरत छात्राओं को डिजिटल व वित्तीय लिटरेसी (digital and financial literacy), अंग्रेजी, कम्युनिकेशन (communication) और वर्क रेडीनेस (work readiness) का 60 से 80 घंटे का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें-  भोपाल में साइबर ठगों का आतंक: अश्लील फोटो एडिट कर डॉक्टर से 1.79 लाख की वसूली, तो अपॉइंटमेंट के नाम पर लकवाग्रस्त युवक से 50 हजार की ठगी

राज्य की तकनीकी शिक्षा संस्थाओं में अध्ययनरत छात्राओं को रोजगार दिलवाने के उद्देश्य से विशेष प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा और जॉब फेयर आयोजित किये जायेंगे।

 

 

 

 

हमारे आदर्श
हमारे आदर्श हमारे आदर्श