Site icon Yashbharat.com

CM शिवराज सिंह का किसानों के लिए बड़ा एलान: ओलावृष्टि से हुए नुकसान का एक सप्ताह में सर्वे के बाद 3 दिन के भीतर मिल जाएगी राहत राशि

images 41

CM शिवराज सिंह का किसानों के लिए बड़ा एलान: ओलावृष्टि से हुए नुकसान का एक सप्ताह में सर्वे के बाद 3 दिन के भीतर मिल जाएगी राहत राशिसीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, फसल क्षति सर्वे का कार्य पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता से किया जाये।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज देर रात मंत्रीगण, विधायक, जन-प्रतिनिधि और जिलों के प्रशासनिक अधिकारियों की वर्चुअल मीटिंग को संबोधित करते हुए, स्पष्ट निर्देश दिए कि आज दिनांक से 7 दिन के भीतर ओलावृष्टि से हुए नुकसान का सर्वे हो जाना चाहिए और आश्वस्त किया कि आज दिनांक से 10 दिन के भीतर राहत राशि का वितरण शुरू हो जाएगा।

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, फसल क्षति सर्वे का कार्य पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता से किया जाये। फसल बीमा योजना का लाभ दिलाने की पूरी कार्यवाही गंभीरता से हो। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि लाड़ली बहना योजना अत्यंत महत्वपूर्ण है, जो बहनों की जिंदगी बदलने में मील का पत्थर साबित होगी।

बहने योजना के लाभ से वंचित नहीं रहें। प्राण-प्रण से योजना का लाभ दिलवाने में जुट जाएँ। गाँव और वार्ड में पहुँचकर बहनों के आवेदन भरवाए जाएँ। बहनों को कोई असुविधा नहीं होना चाहिए।

Exit mobile version