CM शिवराज ने सराहा जबलपुर Sp सिद्धार्थ बहुगुणा तथा पुलिस स्टाफ को

shivraj singh chouhan

आशीष शुक्ला

जबलपुर, यश भारत। प्रदेश में अपराधी कोई भी हो उसे बख्सा नही जायेगा अपराधी तत्वों के विरुद्ध होगी कठोर कार्यवाई होगी मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने जबलपुर में ऑटो चालक की पिटाई कांड पर आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के लिए सराहना की है उन्होंने ने कहा प्रदेश में अपराधी तत्वों के लिए कोई स्थान नही है। अपराधी तत्वों के विरुद्ध कठोर कार्यवाई की जायेगी।

मध्यप्रदेश में किसी भी प्रकार की गुंडागर्दी बर्दाश्त नही की जावेंगी मुख्यमंत्री ने जबलपुर के ऑटो चालक के साथ अमानवीय ढंग से मारपीट करने वाला मुख्य आरोपी अभिषेक गुड़ी को गाजियाबाद के पास से गिरफ्तार कर लिया गया तथा उसके विरुद्ध एनएसए के तहत कार्यवाई भी की गई है।इसके लिये उन्होंने पुलिस अधीक्षक जबलपुर सिद्धार्थ बहुगुणा एवं उनकी टीम के कार्य की सराहना की है।