CM येदियुरप्पा ने कहा, ‘101 फीसद हासिल करेंगे विश्वासमत’

bs yeddyurappa 2018518 20627 18 05 2018 m

बेंगलुरु। सुप्रीम कोर्ट ने कर्नाटक में जारी सत्ता के संग्राम को लेकर अहम आदेश देते हुए शनिवार को विधानसभा में येदियुरप्पा को फ्लोर टेस्ट का सामना करने को कहा है। मुख्यमंत्री येदियुरप्पा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वो शनिवार को सदन में बहुमत साबित कर देंगे और उनकी सरकार अगले 5 साल तक रहेगी।

यह पूछे जाने पर कि क्या अन्य दलों के विधायक आपके साथ हैं तो उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से अन्य दलों के सदस्य हमारे साथ हैं नहीं तो हम कैसे बहुमत सिद्ध कर सकते हैं।

राज्यपाल ने केजी बोपैया का प्रोटेम स्पीकर चुन लिया है जो विधायकों को सदन में शपथ दिलाएंगे। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद जहां कांग्रेस में उत्साह नजर आया वहीं भाजपा भी आत्मविश्वास से बोलती नजर आई।