Site icon Yashbharat.com

CM कमलनाथ ने विधानसभा सदस्यता की शपथ ली

kamalnath

भोपाल। मुख्यमंत्री कमलनाथ को आज मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष नर्मदा प्रसाद प्रजापति ने विधानसभा की सदस्यता की शपथ दिलवाई। मुख्यमंत्री कमल नाथ हाल ही में विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 126 छिंदवाड़ा में हुए उपचुनाव में विजयी हुए हैं।
मध्यप्रदेश विधानसभा के विधान परिषद हॉल में हुए एक संक्षिप्त कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने विधानसभा सदस्यता की शपथ ली। शपथ ग्रहण कार्यक्रम में मध्यप्रदेश विधानसभा की उपाध्यक्ष हिना कांवरे, नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव और संसदीय कार्य मंत्री डॉ. गोविंद सिंह मौजूद थे।
इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद दिग्विजय सिंह, मंत्री मंडल के सदस्य ,विधायक और कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Exit mobile version