जैन समाज के वीरान्त विद्या शिक्षण शिविर का समापन, शिविरार्थियों को प्रमाण पत्र व पुरस्कार वितरित
जैन समाज के वीरान्त विद्या शिक्षण शिविर का समापन, शिविरार्थियों को प्रमाण पत्र व पुरस्कार वितरि
कटनी(YASHBHARAT.COM) । प.पू. आचार्य विद्यासागर महाराज एवं नवाचार्य समय सागर महाराज अनुवर्ती परम विदुषी शिष्या वंदानीय आर्यिका रत्न गुरूमती माता एवं आर्यिक रत्न दृढ़मति माता के सानिध्य में आयोजित वीरान्त विद्या शिक्षण शिविर का समापन हुआ। इस अवसर पर शिविर में शामिल सभी शिविरार्थियों को प्रमाणपत्र पंचायत महासभा द्वारा वितरित किए गए एवं प्रथम, द्वितीय, तृतीय आने वाले शिविरार्थियों को पुरूस्कार समाजसेवी अनुराग जैन, अनुज जैन, सुदीश पप्पू के द्वारा प्रदान किये गए।शिविर को सफल बनाने में ब्रम्हचारणी सुषमा दीदी, मिनी दीदी, प्रीति दीदी, रूची दीदी, मंजू दीदी, स्मृति दीदी, सीवी दीदी, प्रीति दीदी, शोभा दीदी, शुभा दीदी, सरोज दीदी, विनीता दीदी, सीमा दीदी, गुड़िया दीदी, सुषमा दीदी, रचना दीदी, शशि दीदी, सुनीता दीदी, ममता दीदी, गुडुडु दीदी बबिता दीदी के साथ पंचायत अध्यक्ष संजय जैन, उपाध्यक्ष पंचम जैन, मंत्री विन्नी जैन, कोषाध्यक्ष मनीष जैन बण्डे का सराहनीय योगदान रहा है। प्रतिदिन शिवरार्थियों को स्वल्पहार कराने में मिलन संस्था के सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा। आज परम पूज्य आर्यिका रत्न दृढ़मति माता का हर्षवर्धन दिवस मनाया गया। इस अवसर पर श्री 108 पार्श्वनाथ दिग.जैन बड़े मंदिर में आर्यिक श्री जी के व्यक्तिव एवं कृतित्व में मांगलिक प्रवचन हुये।

