Site icon Yashbharat.com

Promotion: MP में 4 लाख सरकारी कर्मचारियों के प्रमोशन का रास्ता साफ, राज्य के कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत

promotion

भोपाल। MP में 4 लाख सरकारी कर्मचारियों के प्रमोशन का रास्ता साफ, राज्य के कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत।मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने राज्य के कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत की घोषणा की है। आठ साल से रुकी पड़ी पदोन्नति की प्रक्रिया को शुरू करने का रास्ता साफ हो गया है, जिससे चार लाख से अधिक अधिकारियों और कर्मचारियों को लाभ मिलेगा।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार, 8 अप्रैल 2025 को कैबिनेट बैठक के बाद वीडियो संदेश के जरिए यह खुशखबरी सुनाई। सरकार ने सभी पहलुओं पर विचार-विमर्श के बाद नए नियमों के साथ पदोन्नति की तैयारी की है, जिससे कर्मचारी जगत में उत्साह की लहर दौड़ गई है।

Exit mobile version