Wednesday, May 13, 2026
Latest:
katniLatestमध्यप्रदेश

स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26: कटनी को नंबर-1 बनाने के लिए कलेक्टर की अपील; QR कोड स्कैन कर जनता तय करेगी शहर की रैंकिंग

स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26: कटनी को नंबर-1 बनाने के लिए कलेक्टर की अपील; QR कोड स्कैन कर जनता तय करेगी शहर की रैंकिंग। स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के तहत होने वाले विश्व के सबसे बड़े स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के लिए कटनी जिले ने अपनी कमर कस ली है। कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने जिले के नागरिकों से इस महाभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने और क्यूआर (QR) कोड स्कैन कर अपना बहुमूल्य फीडबैक दर्ज करने का आह्वान किया है।

अमूल दूध ₹2 लीटर हुआ महंगा: देशभर में आज से लागू हुई नई दरें; बजट पर ‘चौतरफा’ मार, अब राशन और साबुन की भी बारी?

स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26: कटनी को नंबर-1 बनाने के लिए कलेक्टर की अपील; QR कोड स्कैन कर जनता तय करेगी शहर की रैंकिंग

नागरिक फीडबैक ही बनेगा सफलता का आधार

इस बार के सर्वेक्षण की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि शहरों की रैंकिंग केवल प्रशासनिक दावों पर नहीं, बल्कि ‘जनता की संतुष्टि’ पर निर्भर करेगी। कलेक्टर श्री तिवारी ने बताया कि:

  • मूल्यांकन प्रणाली में बदलाव: इस वर्ष ‘नागरिक फीडबैक’ और ‘जन-शिकायत निवारण’ (Grievance Redressal) को रैंकिंग का मुख्य आधार बनाया गया है।

  • वेटेज में वृद्धि: पूर्ववर्ती सर्वेक्षणों की तुलना में इस बार नागरिकों की प्रतिक्रिया और शिकायतों के समाधान को सबसे अधिक महत्व (Weightage) दिया जा रहा है।

  • पूर्णतः नागरिक-केंद्रित: अब शहरों की सफलता का पैमाना धरातल पर नागरिकों की समस्याओं के निराकरण की गति होगी।

इन निकायों में उत्साह का माहौल

कटनी जिले के नगर निगम सहित चारों नगरीय निकायों— कैमोर, बरही, विजयराघवगढ़ और कटनी में स्वच्छता के प्रति नागरिकों में जबरदस्त चेतना देखी जा रही है। जिला प्रशासन का मानना है कि तकनीक और पारदर्शिता के माध्यम से हर नागरिक को इस प्रक्रिया का हिस्सा बनाकर ही कटनी को अग्रणी स्थान दिलाया जा सकता है।

अंकों के लिए नहीं, संतुष्टि के लिए काम

नवीन व्यवस्था के तहत अब अपशिष्ट प्रबंधन (Waste Management) और दृश्य स्वच्छता (Visible Cleanliness) के साथ-साथ नागरिक संवाद को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। जिला प्रशासन ने नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे फीडबैक दर्ज कर अपने शहर की स्थिति को सुदृढ़ बनाने में सहयोग करें।

Usha Pamnani

20 वर्षों से डिजिटल एवं प्रिंट मीडिया की पत्रकारिता में देश-विदेश, फ़िल्म, खेल सहित सामाजिक खबरों की एक्सपर्ट, वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में वरिष्ठ जिला प्रतिनिधि