घर में चल रही थी सफाई और सामने आ गया 5 फीट लंबा नाग- इटारसी में कोबरा को देख उड़े परिवार के होश, देखें कैसे हुआ रेस्क्यू

चूहों का शिकार करते हुए घर में घुसा 5 फीट लंबा 'इंडियन कोबरा', सफाई कर रही महिला बाल-बाल बची

घर में चल रही थी सफाई और सामने आ गया 5 फीट लंबा नाग- इटारसी में कोबरा को देख उड़े परिवार के होश, देखें कैसे हुआ रेस्क्यू

इटारसी: इटारसी के ग्राम डोलरिया में सोमवार (13 जुलाई) को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब चूहों का पीछा करते हुए एक विशालकाय इंडियन कोबरा (नाग) एक रिहायशी मकान के अंदर घुस आया। चूहों का शिकार करने के बाद यह खतरनाक सांप घर के ही एक कोने में छिपकर बैठ गया, जिससे परिवार के लोग अनजान थे।

हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: अनुकंपा नियुक्ति संवेदना का विषय हो सकती है, लेकिन सेवा नियमों का विकल्प नहीं; कंप्यूटर साइंस में BE की डिग्री होने पर भी नौकरी से निकाला

 सफाई के दौरान महिला के सामने आया काल

मिली जानकारी के अनुसार, घर की महिला जब रोजाना की तरह कमरे में सफाई कर रही थी, तभी अचानक उसका सामना कोने में बैठे सांप से हो गया।

 रेस्क्यू टीम ने 5 फीट लंबे कोबरा को सुरक्षित पकड़ा

सूचना मिलते ही वन परिक्षेत्र अधिकारी अभिषेक शर्मा के निर्देश और सर्प विशेषज्ञ अभिजीत यादव के मार्गदर्शन में ‘सर्प मित्रों’ की टीम मौके पर पहुंची। सर्प मित्र अभय चौरे, मोहित मेहरा, सूरज अहिरवार और अंकित साहू ने सूझबूझ से काम लिया।

 जंगल में सुरक्षित छोड़ा; वन विभाग की अपील

सफल रेस्क्यू के बाद सांप को वन विभाग की निगरानी में सुरक्षित और गहरे वन क्षेत्र (जंगल) में छोड़ दिया गया, ताकि वह इंसानी आबादी से दूर रह सके।

सांप दिखने पर क्या करें? विशेषज्ञों की सलाह

सर्प विशेषज्ञ अभिजीत यादव ने आम जनता से अपील की है कि घर या आसपास कोई भी सांप दिखाई देने पर घबराएं नहीं और न ही उसे खुद पकड़ने या मारने का प्रयास करें। सांपों से उचित दूरी बनाए रखें और तत्काल वन विभाग या नजदीकी सर्प मित्रों को सूचित करें। आपकी सतर्कता सांप और इंसान दोनों की जान बचा सकती है।

Exit mobile version