Site icon Yashbharat.com

बीएचयू में अध्ययनरत शहर की बेटी जागृति गौतम ने रोशन किया नाम, 25 चित्रकारों की प्रदर्शनी में शामिल हुई जागृति की पेंटिंग, जल रंग से उकेरीं संवेदनाएं

IMG 20260416 WA0029

बीएचयू में अध्ययनरत शहर की बेटी जागृति गौतम ने रोशन किया नाम, 25 चित्रकारों की प्रदर्शनी में शामिल हुई जागृति की पेंटिंग, जल रंग से उकेरीं संवेदनाए

 

कटनी(YASHBHARAT.COM)। बीएचयू के दृश्य कला संकाय में अध्ययन रत शहर के भट्ठा मोहल्ला क्षेत्र निवासी राजेन्द्र गौतम/श्रीमती शालिनी गौतम की सुपुत्री जागृति गौतम ने चित्रकला में शहर का नाम रोशन किया है। बीएचयू के दृश्य कला संकाय में विविधा कला प्रदर्शनी में युवा कलाकारों की 25 पेंटिंग को जगह मिली। जिसमें जागृति गौतम की पेटिंग भी शामिल है। चित्रकला विभाग की इस प्रदर्शनी का उद्घाटन अनस सुल्तान और चित्रकला विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. जसमिंदर कौर ने किया। प्रदर्शनी संयोजक डॉ. सुरेश चंद्र जांगिड़ ने मीडिया को बताया कि इन 25 युवा कलाकारों में से आदित्य सेन, प्रिंस राज, नंदलाल कुमार, आंचल प्रजापति, प्रियांशी शर्मा और सूरज ने जल रंगों के माध्यम से अपनी कल्पनाओं को कागजों और कैनवास पर उतारा है। वहीं जयंत साहा, अभिलाषा शर्मा और बसंत राजवार ने मानवीय संवेदनाओं को चित्रों में उकेरा है। वृंदा सिसोदिया और जस्मिता महादी ने रोजमर्रा की जिंदगी के कई तत्वों को अपनी कला का आधार बनाया है। वहीं अक्षत कुमार, जागृति गौतम और तारिका चौरे ने प्रिंट मेकिंग तकनीक में नई संभावनाओं को तलाशा। हर्ष मौर्य, भूमि दीवान, निवेदिता सिंह, आकर्षिता गुप्ता, एस. आत्मजा, रिया कुमारी, सीमा कुमारी और साक्षी गुप्ता ने भारतीय लघु चित्र शैली को आधुनिकता में प्रस्तुत कर दिखाया। हिमांशु यादव ने कैनवास, वहीं अपूर्बा और ऐश्वर्या हलदार स्याही के साथ नया प्रयोग किया।

 

बीएचयू के कलासूत्र आर्ट गैलरी में लगी कला प्रदर्शनी

 

बीएचयू के नगर छात्र निकाय परिसर स्थित कलासूत्र आर्ट गैलरी में आरंभ कला प्रदर्शनी का गत दिवस समापन हो गया। 23 विद्यार्थियों को बेस्ट एग्जिबिट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कलासूत्र गैलरी को एक सशक्त कला मंच के रूप में स्थापित करने की दिशा में बड़ी भूमिका निभाई गई। मुख्य अतिथि प्रो. हीरालाल प्रजापति रहे। मुख्य वार्डन प्रो. ललित मोहन, डॉ. आशीष गुप्ता, प्रो. रंजन कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।

Exit mobile version