Site icon Yashbharat.com

सिटी ऑफ शतरंज ने नवरात्र पर खेल प्रोत्साहन पर किया गरबा

IMG 20241010 WA0023

सिटी ऑफ शतरंज ने नवरात्र पर खेल प्रोत्साहन पर किया गरब

भारत के विश्व विजयी होने की ख़ुशी मनाई ग

कटनी l अंतर्राष्ट्रीय शतरंज खिलाडियों की जननी कटनी भूमि पर नवरात्र पर्व पर शतरंज खेल को प्रोत्साहित करने वाले गरबा का आयोजन जिला शतरंज संघ ने मंगलम् गार्डन में किया l याद दिला दें कि गणेश उत्सव पर्व पर गणेश चौक में गजानन महाराज और उनके वाहनदेव मूषक महाराज के मध्य शतरंज खेलने की झांकी का आयोजन शतरंज संघ ने किया था इस नवाचार को नगर ने बहुत सराहा था l
कटनी जिला शतरंज संघ एवं नृत्यांगना गरवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में महापौर प्रीति सूरी एवं भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक सोनी के मुख्य आतित्थ्य में भारत की शतरंज की महिला एवं पुरुष वर्ग मे संयुक्त रूप से विश्व विजय की स्वर्णिम जीत के उपलक्ष्य में दिव्य शतरंज गरवा का आयोजन किया गया l लीक से हट कर यह गरबा आयोजन एक अप्रतिम कार्य के रूप में स्थापित हुआ।
भाजपा अध्यक्ष एवं महापौर ने नगर की अग्रिम पंक्ति में खडी खेल संस्था कटनी जिला शतरंज की गतिविधियों की सराहना की और हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया l उपस्थित अपार जनसमूह ने भी गरवा में शतरंज के इस प्रयोग की भूरि भूरि प्रशंसा की।
कार्यक्रम मे संरक्षक डाँ खम्परिया अध्यक्ष जे पी निषाद शशि निषाद विकास साहू वंदना गेलानी मोनिका निषाद दीपिका पांडे श्याम निषाद एवं हर्षित श्रीवास्तव सहित सभी सदस्यों की उपस्थिति एवं सहयोग सराहनीय रहा।

Exit mobile version