Site icon Yashbharat.com

शहर काँग्रेस ने वोट चोर गद्दी छोड़ कार्यक्रम के अंतर्गत हस्ताक्षर अभियान चलाया

IMG 20251012 WA0075

मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत्व में पूरे मध्यप्रदेश में वोट चोर गद्दी छोड़ कार्यक्रम के अंतर्गत हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है
इसी तारतम्य में कटनी जिले के कांग्रेस प्रभारी राजेश चौबे के नेतृत्व में जिला शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमित शुक्ला एडवोकेट द्वारा सुभाष चौक में शिविर लगाकर वोट चोर गद्दी छोड़ की जानकारी देते हुए महाअभियान चलाया गया इस अवसर पर बड़ी संख्या में व्यापारी, मजदूर, महिलाओं ने हस्ताक्षर अभियान में भाग लेकर वैलेट पेपर से चुनाव कराने की बात कही और कहा कि ईवीएम मशीन से भाजपा वोट चोरी कर रही है जिससे वोट डालने के प्रति जनता का उत्साह कम होता जा रहा है
जिला कांग्रेस प्रभारी राजेश चौबे ने बताया कि पूरे देश में भाजपा और निर्वाचन आयोग की मिलीभगत से जनता के वोटों का दुरुपयोग कर गलत ढंग से सरकार बनाने का कार्य किया जा रहा है जिससे मतदान के प्रति जनता का उत्साह कम होता जा रहा है उन्होंने बताया कि हमारे नेता राहुल गांधी द्वारा करोड़ों लोगों को इस अभियान से जोड़कर राष्ट्रपति को ज्ञापन सौपकर वोट चोरी रोकने की मांग की जाएगी
जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित शुक्ला एडवोकेट ने बताया कि प्रत्येक वार्डों में प्रतिदिन वोट चोर गद्दी छोड़ कार्यक्रम के तहत हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है जिसमें लोगों को अवगत कराया जा रहा है कि किस प्रकार भाजपा और निर्वाचन आयोग की मिलीभगत से वोट चोरी की जा रही है
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पुर्व विधायक सुनील मिश्रा,रामनरेश त्रिपाठी, रजनी वर्मा, राजा जगवानी, प्रशांत जायसवाल मोहम्मद शकील विवेक पांडेय गोल्डन, मनोज गुप्ता एडवोकेट, डॉ आनंद पटेल, डॉ नरेंद्र राय, आफताब अहमद, अजय जैसवानी दिग्विजय सिंह मनोहर कुकरेजा अजय वर्मा रमेश मिश्रा विजय मंगल चौधरी अशोक बहलानी विजय चंदवानी इशू बहरानी विवेक विरहा,अजय मुन्ना कुशवाहा, राजेश जाटव, सुरेन्द्र सिंह राणा, कल्पना पाठक, अदिति वर्मा, कल्पना चौबे रवि जायसवाल, विवेक जादवानी, डॉक्टर सनत तिवारी, सुनील तलूज।इशाक खान सहित भारी संख्या में कांग्रेस जनो की उपस्थिति थी

 

Exit mobile version