katniमध्यप्रदेश

महापौर जनसुनवाई में नागरिकों ने रखीं अपनी समस्याएं, महापौर ने अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश,प्रकरणों की समीक्षा कर महापौर ने कहा—समयसीमा में हो समस्याओं का समाधान, आवेदकों को भी दी जाए कार्रवाई की जानकारी

महापौर जनसुनवाई में नागरिकों ने रखीं अपनी समस्याएं, महापौर ने अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश,प्रकरणों की समीक्षा कर महापौर ने कहा—समयसीमा में हो समस्याओं का समाधान, आवेदकों को भी दी जाए कार्रवाई की जानकार

 

कटनी । नागरिकों की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ सुनने और उनके निराकरण के लिए नगर पालिक निगम कटनी में मंगलवार को महापौर जनसुनवाई आयोजित की गई। शहर के विभिन्न वार्डों से पहुंचे नागरिकों ने महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी के समक्ष अपनी समस्याएं एवं आवेदन प्रस्तुत किए।

 

जनसुनवाई में पेयजल, सड़क, नाली, स्वच्छता, अतिक्रमण, राजस्व सहित विभिन्न नागरिक सुविधाओं से जुड़े प्रकरण सामने आए। महापौर ने नागरिकों की बात गंभीरता से सुनी और संबंधित अधिकारियों से प्रत्येक प्रकरण की स्थिति की जानकारी लेते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

 

जवाबदेही तय करने के दिए निर्देश

 

महापौर श्रीमती सूरी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों को प्राथमिकता से लेते हुए निर्धारित समयसीमा में उनका निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकरण को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए और कार्रवाई के बाद आवेदक को इसकी जानकारी भी उपलब्ध कराई जाए।

 

विभागीय अधिकारियों की मौजूदगी से हुआ त्वरित समन्वय

 

जनसुनवाई के दौरान नगर निगम के संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। इससे नागरिकों की समस्याओं को संबंधित विभाग तक तत्काल पहुंचाने और आवश्यक कार्रवाई के लिए समन्वय स्थापित करने में सुविधा हुई। कई प्रकरणों में मौके पर ही अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

 

महापौर ने कहा कि नागरिकों की समस्याओं का समाधान और उन्हें बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर निगम की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों से जनसुनवाई में प्राप्त प्रकरणों की नियमित समीक्षा करते हुए प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Back to top button