कलेक्टर की अध्यक्षता में बैठक, गाइडलाइन दरों पर अंतिम निर्णय से पहले नागरिक 21 मार्च तक दे सकते हैं सुझाव

कटनी (18 मार्च)।कलेक्टर की अध्यक्षता में बैठक, गाइडलाइन दरों पर अंतिम निर्णय से पहले नागरिक 21 मार्च तक दे सकते हैं सुझाव वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए कलेक्टर गाइडलाइन दरों के निर्धारण को लेकर कलेक्टर आशीष तिवारी की अध्यक्षता में जिला मूल्यांकन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में उप जिला मूल्यांकन समितियों से प्राप्त प्रस्तावों का विस्तारपूर्वक अवलोकन, परीक्षण एवं गहन चर्चा की गई।
कलेक्टर की अध्यक्षता में बैठक, गाइडलाइन दरों पर अंतिम निर्णय से पहले नागरिक 21 मार्च तक दे सकते हैं सुझाव
विचार-विमर्श के बाद प्रस्तावों को समिति के समक्ष निर्णय हेतु प्रस्तुत किया गया, जिन पर सहमति बनने के बाद उन्हें पारित कर दिया गया। पारित प्रस्तावों को अब आमजन के सुझाव, दावा एवं आपत्तियों के लिए सार्वजनिक किया गया है।
कार्यालयों में उपलब्ध हैं प्रस्ताव
जिला पंजीयक पंकज कोरी ने बताया कि संबंधित प्रस्ताव जिला पंजीयक कार्यालय एवं अधीनस्थ उप पंजीयक कार्यालयों में अवलोकन के लिए उपलब्ध हैं। महानिरीक्षक के निर्देशानुसार अवकाश दिवसों में भी सभी पंजीयन कार्यालय संचालित रहेंगे, ताकि अधिक से अधिक नागरिक अपने सुझाव एवं आपत्तियां दर्ज करा सकें।
21 मार्च तक दें सुझाव
प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे प्रस्तावित गाइडलाइन दरों के संबंध में अपने सुझाव, दावा या आपत्तियां 21 मार्च (शनिवार) शाम 5 बजे तक संबंधित कार्यालयों में प्रस्तुत करें। निर्धारित समय के बाद प्राप्त सुझावों पर विचार कर गाइडलाइन दरों का अंतिम निर्धारण किया जाएगा।