Site icon Yashbharat.com

Chunav Ayog Alert: कैश लेकर सफर करने से बचें, अलर्ट मोड पर चुनाव आयोग; एयरपोर्ट-रेलवे स्टेशनों पर रखी जा रही नजर..

images 33

Budhni By Election Result Update: बुधनी विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी चल रहे हैं आगे

Chunav Ayog Alert: कैश लेकर सफर करने से बचें, अलर्ट मोड है पर चुनाव आयोग । मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने पूरी तैयारी कर ली है। ऐसा पहली बार होगा कि हवाई पट्टियों पर उतरने वाले विमानों और हेलीकाप्टरों के यात्रियों की जांच होगी। आयोग की नजर इस बार एयरपोर्ट, हवाई पट्टियों और रेलवे स्टेशनों पर उतरने वालों पर भी रहेगी। विमानन विभाग ने सभी जिला कलेक्टरों को आयोग के निर्देशों का पालन करने के लिए कहा है।

ऐसा पहली बार होगा कि हवाई पट्टियों पर उतरने वाले विमानों और हेलीकाप्टरों के यात्रियों की जांच होगी। विमानन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि गैर वाणिज्यिक हवाई पट्टी / हेलीपेड (ऐसे विमानतल जिनका संचालन एयरपोर्ट अथारिटी आफ इंडिया नहीं करता) के जरिये अनाधिकृत अस्त्र-शस्त्र, निषिद्ध वस्तुओं तथा संदेहजनक मुद्रा / सोना-चांदी का परिवहन चुनाव को प्रभावित करने की दृष्टि से नहीं किया जाएगा।

 50 हजार रुपये की नकदी से

विमान या हेलीकाप्टर से उतरने वाले प्रत्येक व्यक्ति अथवा सामान (जब तक कि उन्हें छूट प्राप्त न हो) की आवश्यक जांच की जाएगी। यदि कोई अनाधिकृत अस्त्र-शस्त्र, निषेध वस्तुएं, 50 हजार रुपये की नकदी से अधिक प्राप्त होता है, तो आवश्यक कार्यवाही के लिए संबंधित प्राधिकृत अधिकारी को अवगत कराया जाएगा।

यद्यपि, हवाई पट्टी या एयरपोर्ट पर उतरने वाले व्यक्ति के तलाशी तब तक नहीं ली जाएगी, जब तक कि इस संबंध में कोई विशिष्ट आदेश न हो। हवाई पट्टियों पर उतरने वाले वीवीआइपी और वीआइपी की तलाशी नहीं ली जाएगी।

Exit mobile version