Site icon Yashbharat.com

चौकी बस स्टैंड पुलिस ने 24 घन्टे के अंदर नाबालिग बच्चे को ढूंढ निकाला

IMG 20240214 WA0014

कटनी। बस स्टैंड चौकी पुलिस थाना कुठला के उप.निरी. अंकित मिश्रा व स्टाफ द्वारा 24 घंन्टे के अन्दर नाबालिग बच्चे को दस्तयाब कर परिजनों के सुपूर्द किया गया ।

पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन द्वारा सभी थाना प्रभारियों को गुम नाबालिक बच्चो की दस्तयाबी हेतु आपरेशन मुस्कान चलाने हेतु आदेशित किया था जो अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनोज केडिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय ख्याति मिश्रा एवं थाना प्रभारी कुठला अभिषेक चौबे के निर्देशानुसार चौकी प्रभारी बस स्टेण्ड थाना कुठला उप.निरी. अंकित मिश्रा द्वारा 24 घंन्टे के अन्दर नाबालिक बच्चे को दस्तयाब कर परिजनो के सुपूर्द किया गया ।

घटना का संक्षिप्त विवरण 

दरअसल शाम को पुलिस चौकी बस स्टेण्ड को प्रार्थी अरविन्द सक्सेना पिता स्व0  वीरेन्द्र सक्सेना उम्र 48 साल निवासी गली नं0 17 शिवाजी नगर थाना कुठला जिला कटनी के द्वारा अपने नाबालिक लडके उम्र करीबन 13 साल 10 माह के घर से बिना बताये चले जाने की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 150/24 धारा 363 भादवि का अपराध पंजीवद्ध किया गया नाबालिक बालक की तलाश की गई जिन्हे दिनांक 13/02/2024 को प्रातः दस्तयाब कर परिजनो के सुपूर्द किया गया ।

पुलिस अधीक्षक महोदय अभिजीत रंजन के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनोज केडिया, नगर पुलिस अधीक्षक ख्याति मिश्रा एवं थाना प्रभारी कुठला अभिषेक चौबे के मार्ग निर्देशन में उप.निरी. अंकित मिश्रा , सउनि.दीपेन्द्र शर्मा, प्र.आर.443 नीरज पाण्डेय, प्र.आर.538 मनोज पटेल, आरक्षक 694 अनमोल सिंह राजपूत एवं आरक्षक क्रमांक 613 रणविजय सिंह की विशेष भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक द्वारा उक्त मामले कार्यवाही करने वाली टीम को पुरूस्कार से पुरुस्कृत करने की घोषणा की है ।

Exit mobile version