Site icon Yashbharat.com

विधायक संजय पाठक के निवास पर हुआ मुख्यमंत्री मोहन यादव का आत्मीय अभिनन्दन

IMG 20240912 WA0038

कटनी।  मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आज कटनी में भाजपा सदस्यता अभियान कार्यक्रम में शामिल होकर कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया। साथ ही गणेश चौक में भगवान गणेश जी की आरती की। इसके बाद मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव विधायक तथा वरिष्ठ भाजपा नेता संजय सत्येंद्र पाठक के निवास पर पहुँचे।

जहां श्री पाठक के परिवार जन ने मुख्यमंत्री का आत्मीय अभिनन्दन किया। घर पहुचने पर पूर्व महापौर श्रीमति निर्मला पाठक, श्रीमति निधि पाठक, संजय पाठक, यश पाठक ने डॉ यादव की आगवानी की।

मुख्यमंत्री ने मम्मी जी श्री मति निर्मला पाठक से आशीर्वाद लिया, तथा उन्होंने ग्रह निवास स्थित मंदिर में पूजा अर्चना की।

इस दौरान  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रभारी मंत्री उदयप्रताप सिंह, विधायक संदीप जायसवाल, विधायक धीरेन्द सिंह, महापौर प्रीति सूरी, निगम अध्यक्ष मनीष पाठक मौजूद रहे।

 

 

 

Exit mobile version