Latest

​सीधी शार्ट-सर्किट हादसा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जताया गहरा दुख, पीड़ित परिवार को मिलेगी 6-6 लाख की आर्थिक सहायता

सीधी शार्ट-सर्किट हादसा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जताया गहरा दुख, पीड़ित परिवार को मिलेगी 6-6 लाख की आर्थिक सहायता।

​Sidhi सीधी जिले के कसिहवा गाँव में बिजली पोल पर शॉर्ट सर्किट होने से रामरतन साकेत के घर में आग लग गई। हादसे में उनकी दो बेटियों और एक बेटे (कुल 3 बच्चों) की दर्दनाक मौत हो गई।

​ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए कुल 6-6 लाख रुपये प्रति मृतक आर्थिक सहायता की घोषणा की है। मुख्यमंत्री राहत कोष से: 2-2 लाख रुपये, ​म.प्र. पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी से: 4-4 लाख रुपय।​इसके अलावा जिला रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा 20-20 हजार रुपये और जिला प्रशासन द्वारा 5-5 हजार रुपये अंत्येष्टि सहायता तुरंत दे दी गई है।

Usha Pamnani

20 वर्षों से डिजिटल एवं प्रिंट मीडिया की पत्रकारिता में देश-विदेश, फ़िल्म, खेल सहित सामाजिक खबरों की एक्सपर्ट, वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में वरिष्ठ जिला प्रतिनिधि