राष्ट्रीय

Chhattisgarh Election 2018: 1 बजे तक 25.15 फीसदी मतदान

रायपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाकों में विधानसभा के पहले चरण का मतदान जारी है। यहां पहले चरण में 18 सीटों पर मतदान हो रहा है, इनमें से 12 सीटें कोर नक्सल प्रभावित बस्तर संभाग में पड़ती हैं जबकि आधा दर्जन सीटें आंशिक नक्सल प्रभावित राजनांदगांव में हैं। 18 सीटों पर 1 बजे तक औसतन 25.15 फीसदी मतदान हुआ है।

मतदान शुरू होते नक्सलियों ने ब्लास्ट किया
दंतेवाड़ा जिले के कटे कल्याण में तुमकपाल कैैंप के पास मतदान शुरू होते ने नक्सलियों ने बम ब्लास्ट कर दिया। हालांकि इस धमाके में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। जिला कलेक्टर ने इस घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि विस्फोट मतदान केंद्र के पास नहीं हुआ है। नक्सलियों ने ये कायराना करतूत दहशत फैलाने के लिए की है।

नक्सली धमकी बेअसर
कांकेर के अतिसंवेदनशील दुर्गकोंदल के हिलचुर मतदान केंद्र में पहले घंटे में 58 लोगों ने वोट डाला, यहां 13 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ। तहसीलदार प्रियंका देवांगन ने की इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि यहां रिकॉर्ड मतदान की उम्मीद है।

कांकेर के भानुप्रतापुर विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार मनोज मंडावी ने तेलगर गांव में मतदान किया। कांकेर की अंतागढ़ विधानसभा सीट के बूथ क्रमांक-50 में मशीन एक घंटे तक खराब रही। दंतेवाड़ा में कांग्रेस प्रत्याशी देवती कर्मा मां दंतेश्वरी दर्शन के बाद मतदान करने फरसपाल के लिए रवाना हुईं।

100 वर्षीय महिला पहुंची मतदान करने
नक्सल प्रभावित जिले सुकमा के कोंटा इलाके में 100 वर्षीय बुजुर्ग महिला वोट डालने के लिए पहुंची। उनके जोश को देखते हुए सभी दंग रह गए।

Leave a Reply

Back to top button