Thursday, April 30, 2026
Latest:
खेलFEATUREDLatestSportsक्रिकेटमध्यप्रदेशराष्ट्रीय

छतरपुर की क्रांति गौंड ने रचा इतिहास, हुआ भारतीय महिला क्रिकेट टीम में चयन

मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले की 21 वर्षीय क्रांति गौंड ने वह कर दिखाया है, जो हर खिलाड़ी का सपना होता है। जिले के घुवारा कस्बे की रहने वाली क्रांति का चयन भारतीय सीनियर महिला क्रिकेट टीम में हुआ है। वह जल्द ही इंग्लैंड दौरे पर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

छतरपुर की क्रांति गौंड ने रचा इतिहास, हुआ भारतीय महिला क्रिकेट टीम में चयन

क्रांति ने महिला प्रीमियर लीग (WPL) में दमदार प्रदर्शन कर पहले मध्यप्रदेश सीनियर महिला क्रिकेट टी-20 टूर्नामेंट में जगह बनाई, फिर WPL में चमक बिखेरी और अब राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।

छतरपुर की क्रांति गौंड ने रचा इतिहास, हुआ भारतीय महिला क्रिकेट टीम में चयन। क्रांति गौंड ‘लाडली लक्ष्मी योजना’ की लाभार्थी भी रही हैं, जिससे उन्हें पढ़ाई और खेल में आर्थिक सहयोग मिला। उनकी यह सफलता सिर्फ उनके परिवार के लिए नहीं, बल्कि पूरे जिले और प्रदेश के लिए गर्व का विषय है।

छतरपुर जिले से लगातार खेल जगत में नई प्रतिभाएं उभर रही हैं, और क्रांति अब उन प्रतिभाओं का चमकता सितारा बन चुकी हैं। उनका चयन उन सभी बेटियों के लिए प्रेरणा है जो सपनों को साकार करने का जज़्बा रखती हैं।

Usha Pamnani

20 वर्षों से डिजिटल एवं प्रिंट मीडिया की पत्रकारिता में देश-विदेश, फ़िल्म, खेल सहित सामाजिक खबरों की एक्सपर्ट, वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में वरिष्ठ जिला प्रतिनिधि