MPPSC परीक्षा में फेल हुई चेकिंग: तीन स्तर की सुरक्षा के बीच स्मार्टवॉच पहनकर दी परीक्षा
MPPSC परीक्षा में फेल हुई चेकिंग: तीन स्तर की सुरक्षा के बीच स्मार्टवॉच पहनकर दी परीक्षा। सरकारी विभागों में रिक्त अभियांत्रिकी पदों को भरने के लिए राज्य अभियांत्रिकी सेवा परीक्षा 2024 रविवार को आयोजित की गई।
MPPSC परीक्षा में फेल हुई चेकिंग: तीन स्तर की सुरक्षा के बीच स्मार्टवॉच पहनकर दी परीक्षा
हालांकि इस परीक्षा में अभ्यर्थियों की उपस्थिति अपेक्षाकृत कम रही। परीक्षा के दौरान एक नकल प्रकरण सामने आया, जिसमें उड़नदस्ते ने एक अभ्यर्थी को स्मार्ट वॉच पहनकर परीक्षा देते हुए पकड़ा।
इस घटना के बाद मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) की केंद्रों में जांच व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं, क्योंकि केंद्र में प्रवेश के बाद अभ्यर्थियों की तीन स्तर पर जांच होती है। आयोग के अधिकारियों के अनुसार अभ्यर्थी स्मार्ट वाच छिपाकर केंद्र में ले जाने में सफल रहा।
आयोग ने 23 पदों के लिए राज्य अभियांत्रिकी सेवा परीक्षा 2024 का आयोजन किया। शहरभर के 13 केंद्रों पर कुल आठ हजार में से साढ़े चार हजार अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंचे। परीक्षा का समय दोपहर 12 से तीन बजे तक था। अभ्यर्थी सुबह 10.30 बजे से केंद्र पर पहुंचने लगे थे। केंद्रों पर चेकिंग के दौरान कुछ उम्मीदवारों के पास स्मार्ट वाच और केल्कुलेटर पाए गए, जिन्हें परीक्षा कक्ष के बाहर ही रखवा लिया गया। इसके अलावा, कुछ अभ्यर्थियों को जूते और मोजे भी उतरवाने पड़े।
MPPSC परीक्षा में फेल हुई चेकिंग: तीन स्तर की सुरक्षा के बीच स्मार्टवॉच पहनकर दी परीक्षा
चेकिंग प्रक्रिया इस प्रकार थी
- पहला स्तर : प्रवेश करते ही अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड की जांच की गई।
- दूसरा स्तर : स्मार्ट वॉच, मोबाइल फोन, केल्कुलेटर आदि को लेकर जांच की गई।
- तीसरा स्तर: एडमिट कार्ड और फोटो आइडी से अभ्यर्थियों के चेहरे का मिलान किया गया। इसके बाद बायोमेट्रिक के माध्यम से उम्मीदवारों की उपस्थिति और उंगलियों के निशान लिए गए।
शासकीय विधि महाविद्यालय में बना प्रकरण
हालांकि, इतनी चेकिंग के बावजूद एक अभ्यर्थी स्मार्ट वाच पहनकर परीक्षा दे रहा था। यह घटना शासकीय विधि महाविद्यालय में हुई, जहां उड़नदस्ते और आब्जर्वर की नजर एक घंटे बाद घड़ी पर पड़ी। इसके बाद अभ्यर्थी के खिलाफ नकल प्रकरण दर्ज किया गया। MPPSC परीक्षा में फेल हुई चेकिंग: तीन स्तर की सुरक्षा के बीच स्मार्टवॉच पहनकर दी परीक्षा

