cheapest mobile recharge नंबर एक्टिव रखना चाहते हैं या कभी-कभार कॉल करना है, तो BSNL का ₹10 वाला प्लान आपके लिए है। इसमें आपको ₹7.47 का टॉकटाइम मिलता है। इसकी कोई वैलिडिटी नहीं है, लेकिन मिनिमल कॉलिंग के लिए परफेक्ट हो सकता है।
सिर्फ 11 रुपए में आने वाला यह प्लान विदेश जाने वालों के लिए है। इसमें यूजर्स को 30 दिनों के लिए इंटरनेशनल रोमिंग एक्टिवेशन मिलता है। कोई टॉकटाइम या डेटा नहीं मिलता है।
₹14 में आप BSNL से 28 दिन की इंटरनेशनल रोमिंग सर्विस एक्टिवेट कर सकते हैं। विदेश में BSNL सिम से बात करने वालों के लिए अच्छा ऑप्शन है।
यह प्लान उन यूजर्स के लिए है जो छोटे ट्रिप पर फॉरेन जा रहे हैं। सिर्फ ₹15 में 3 दिन की इंटरनेशनल रोमिंग एक्टिवेशन मिलता है।














